यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की खबर जब से सामने आई है, तब से ही उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब इसी क्रम में गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देवरिया अलावल गांव में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम के घर पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को बधाई दी। बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि वे ऐसी पार्टी में रहते हुए मुस्लिम परिवार के घर पहुंचे हैं, जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों का विरोध करने के आरोप लगते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के लिए यहां नहीं आए हैं। जरूरी नहीं कि ये लोग उनके साथ रहें, लेकिन जरूरत पड़ने पर साथ देंगे।
इसे भी पढ़ें: Dehradun में पारिवारिक कलह के बाद बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर मार डाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या दर्शन के लिए आने को लेकर बृजभूषण ने कहा कि यह अच्छा काम है। दर्शन करने आना कोई गलत काम नहीं है। रामभक्तों पर गोली चलाने को लेकर सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि कुछ सवालों को समय के साथ दफन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव कोई गलत काम नहीं कर रहे, अच्छा कर रहे हैं। अब जो निकालना है वो निकाल लो। अखिलेश यादव ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह अयोध्या को सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी में बदल देंगे। उन्होंने राम मंदिर के पारदर्शी प्रबंधन, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और मंदिर नगरी में जमीन के सौदों में कथित अनियमितताओं की गहन जांच कराने का भी वादा किया।
इसे भी पढ़ें: Samrat Choudhary ने सहयोग शिविर में लापरवाही पर 15 अधिकारियों को किया निलंबित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। वे हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही, वे राम मंदिर में भी आशीर्वाद लेंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री का यह वहां पहला दौरा होगा। अखिलेश को 22 जनवरी 2024 को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था। उस समय अखिलेश ने कहा था कि वे बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख इस साल 8 अक्टूबर को भागवत कथा में शामिल होने अयोध्या गए थे, लेकिन वे राम मंदिर नहीं गए, जिस पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जताई थी।
