केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की जनता को ‘ऐतिहासिक हैट्रिक’ जनादेश के लिए बधाई दी। शाह ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए (राजग) सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।
“अशांति से आशा की ओर” – अमित शाह
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी खुशी साझा करते हुए अमित शाह ने कहा कि असम की जनता ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में अपना अटूट विश्वास जताया है। उन्होंने कहा: “प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व ने असम को ‘अशांति की भूमि’ से बदलकर ‘आशा और विकास की भूमि’ बना दिया है। यह जीत सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के हमारे अथक प्रयासों का समर्थन है।”
इसके अवाला उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Analysis: अपने ही ‘गढ़’ में कैसे घिरीं ममता बनर्जी? बीजेपी के ‘चक्रव्यूह’ में फंसी, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत के 5 बड़े कारण
शाह ने कहा कि असम में राजग की यह लगातार तीसरी बड़ी जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार में अटूट विश्वास का प्रमाण है, जिसने असम को अशांति की भूमि से आशा और विकास की भूमि में बदल दिया है।
उन्होंने राजग को मतों में अधिक हिस्सेदारी देने के लिए केरल की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार विकसित केरलम की परिकल्पना के प्रति प्रतिबद्ध है और इसके लिए काम करना जारी रखेगी।
इसे भी पढ़ें: Analysis: अपने ही ‘गढ़’ में कैसे घिरीं ममता बनर्जी? बीजेपी के ‘चक्रव्यूह’ में फंसी, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत के 5 बड़े कारण
शाह ने केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य में राजग को अधिक मत प्रतिशत दिया है।
उन्होंने कहा, “मोदी सरकार विकसित केरलम की दृष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करना जारी रखेगी।”
शाह ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता को भी धन्यवाद दिया।
तमिलनाडु के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तमिल संस्कृति और गौरव को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेगी।
