© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Browsing: US Park Police
ईरान की धमकी के बीच अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है और यह फायरिंग हुई है वाइट हाउस के ठीक पास जहां उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे।आधी रात के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मौजूद लिफाई पार्क के पास अचानक गोलियों की आवाज गूंजती है। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका घिर जाता है। सायरन बजने लगते हैं और हर एजेंसी एक्टिव हो जाती है। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचती है। पूरे इलाके को सील कर दिया जाता है। हर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह होती है कि ना ही कोई घायल हुआ, ना ही कोई हमलावर पकड़ा गया और ना ही कोई साफ वजह सामने आई। सबसे बड़ी बात जब भी यह फायरिंग हुई तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे। यानी बहुत सटीक यह निशाना यह टारगेट करने की कोशिश की गई। ईस्टर वीकेंड की वजह से वह अपने आधिकारिक आवास में थे। यानी खतरा अगर था तो यह बेहद करीब था। इसलिए तुरंत उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। वाइट हाउस को चारों तरफ से घेर लिया गया और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अब सवाल उठता है क्या यह एक सामान्य घटना थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है क्योंकि टाइमिंग बहुत खतरनाक है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है और ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है। ऐसे में एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि लोन वुल्फ अटैक की कोशिश यह हो सकती है या फिर किसी बड़े हमले का एक टेस्ट रन। यह पहली बार नहीं है। बता दें कि हाल ही में सैन्य ठिकानों के पास संदिग्ध ड्रोन देखे गए। हाई प्रोफाइल इलाकों में सिक्योरिटी ब्रिज की घटनाएं भी सामने आई। अमेरिकी एयरबेस पर भी अलर्ट बढ़ा दिया गया। यानी खतरा अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है और अब वो राष्ट्रपति के घर तक पहुंच चुका है। दुनिया की सबसे एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम सबसे सुरक्षित माने जाने वाला इलाका भी अब टारगेट पर है।अगर वहां भी फायरिंग हो जाए तो यह सिर्फ एक घटना नहीं यह एक चेतावनी है। क्या अमेरिका की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है? क्या आने वाले दिनों में बड़ा हमला हो सकता है? फिलहाल हमलावर फरार हैं। जांच जारी है और वाइट हाउस के चारों तरफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.