- Hindi News
- Career
- Recruitment For 750 Posts In Punjab And Sindh Bank; Notification For 682 Posts In BEML Released, NEET PG Result Released
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 750 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी वायुसेना के 97 फाइटर जेट खरीदने को मंजूरी मिलने की। और टॉप स्टोरी में बात NEET PG रिजल्ट की और छत्तीसगढ़ के सरकारी मिडिल स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाए जाने पर एक्शन की।
करेंट अफेयर्स
1. भारतीय वायुसेना ने 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने 19 अगस्त को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए 62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी।

एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सभी तरह के स्वदेशी लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के ऑर्डर मिले हैं।
- HAL को LCA मार्क 1A फाइटर जेट के लिए यह दूसरा ऑर्डर होगा।
2. नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल अब एक्ट बना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अगस्त 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 को मंजूरी दे दी।
- इस बिल में खेलों के विकास के लिए नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बॉडी, नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड, नेशनल खेल इलेक्शन पैनल और नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल बनाने के प्रावधान हैं।
- ये बिल लोकसभा और राज्यसभा से 11 और 12 अगस्त को पास हुआ था।
- नेशनल स्पोर्ट्स बिल को लाने की शुरुआत 1975 में हुई थी।
टॉप जॉब्स
1. पंजाब एंड सिंध बैंक में 750 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू
पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 30 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- दिव्यांग : 10 साल की छूट
- एक्स सर्विसमैन : 5 साल की छूट
फीस :
- जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रुपए टैक्स के साथ
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 100 रुपए टैक्स के साथ
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन टेस्ट
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- पर्सनल इंटरव्यू
- फाइनल मेरिट लिस्ट
सैलरी :
85 हजार रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | एग्जाम मीडियम | ड्यूरेशन |
इंग्लिश लैंग्वेज | 30 | 30 | इंग्लिश | 30 मिनट |
बैंकिंग नॉलेज | 40 | 40 | इंग्लिश और हिंदी | 40 मिनट |
कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 20 | 20 | इंग्लिश और हिंदी | 20 मिनट |
जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी | 30 | 30 | इंग्लिश और हिंदी | 30 मिनट |
टोटल | 120 | 120 | 120 मिनट |
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
2. BEML में 682 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार आईटीआई की डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, नर्सिंग, फार्मेसी में ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग की डिग्री, पीजी, सीए, एमबीए, एमटेक या इसके समकक्ष
एज लिमिट :
- स्टाफ नर्स एंड फार्मासिस्ट : 25 – 35 साल
- नॉन एग्जीक्यूटिव : 18 – 30 साल
- टेम्परेरी इम्प्लॉइज (डिप्लोमा/आईटी)
- मैनेजमेंट ट्रेनी : 27 साल
- सीनियर मैनेजमेंट पोस्ट : 50 – 55 साल
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एससी/एसटी : 5 साल की छूट
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 500 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
पद का नाम | सैलरी |
सिक्योरिटी एंड फायर गार्ड्स | 22,000 – 25,000 रुपए प्रतिमाह |
स्टाफ नर्स एंड फार्मासिस्ट | 29,200 – 62,000 रुपए प्रतिमाह |
नॉन एग्जीक्यूटिव | 23,000 – 27,000 रुपए प्रतिमाह |
टेम्परेरी एम्प्लॉइज (डिप्लोमा/आईटी) | 20,000 – 24,000 रुपए प्रतिमाह |
मैनेजमेंट ट्रेनी | 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह |
सीनियर मैनेजमेंट | 70,000 – 2,60,000 रुपए प्रतिमाह |
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. ऑपरेशन सिंदूर पर NCERT ने दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किए
NCERT ने क्लास 3 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किए हैं। ये सप्लीमेंट्री मटेरियल के लिए शामिल किया गया है।

ये मॉड्यूल स्कूली बच्चों के बीच भारत की सैन्य शक्ति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है।
मॉड्यूल में बताया गया है कि पाकिस्तान भले ही पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने से इनकार करता है, लेकिन यह हमला पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक लीडरशिप के सीधे आदेश पर हुआ था।
ये मॉड्यूल स्कूली बच्चों के बीच भारत की सैन्य शक्ति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से बनाए गए हैं।
क्लास 3 से 8वीं के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर-वीरता की गाथा’ और 9 से 12वीं तक के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर-सम्मान और बहादुरी का मिशन’ है।
2. NEET-PG का रिजल्ट जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी कर दिया है, कैंडिडेट्स अपना स्कोर NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकते हैं।
NEET-PG एग्जाम 3 अगस्त को हुआ था, जिसमें 2.42 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और 2,30,114 कैंडिडेट्स इसमें शामिल हुए थे।
उनमें से 1,28,116 कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम को पास किया है। ये एग्जाम 1,052 एग्जाम सेंटर सिंगल शिफ्ट में हुआ था। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 50% में क्वालीफाइड माना जाएगा। PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स 255 के कट-ऑफ स्कोर के साथ 45% जरूरी होंगे।
3. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सरकारी मिडिल स्कूल पर एक्शन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सरकारी मिडिल स्कूल, लच्छनपुर के प्रत्येक छात्र को 25000 रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है, जहां छात्रों को कुत्ते का जूठा मध्याह्न भोजन दिया गया था।
29 जुलाई को बलौदा बाजार में लच्छनपुर के सभी छात्रों को कुत्ते का चाटा हुआ खाना परोसा गया था। इसकी शिकायत करने पर भी इस बात को नजरअंदाज किया गया और उन्हें वही खाना परोसा गया था।
इसकी जानकारी मीडिया में आने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए स्कूल पर एक्शन लिया है। स्कूल के हेडमास्टर समेत 2 लोगों को सस्पेंड भी किया गया है।