ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष और वैश्विक तेल बाजार में मची उथल-पुथल के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका प्रशासन पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका के ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ (SPR) यानी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार का इस्तेमाल करेगा।
इसे भी पढ़ें: जस्ट मैरिड! Kritika Kamra और Gaurav Kapur ने रचाई शादी! लाल साड़ी में दुल्हन की सादगी ने जीता फैंस का दिल | FIRST Photo
सिनसिनाटी में स्थानीय चैनल ‘डब्ल्यूकेआरसी लोकल-12’ को बुधवार को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से जब भंडार के उपयोग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसा करेंगे और फिर बाद में इसे फिर से भर देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हम इसे थोड़ा कम करेंगे और इससे कीमतें नीचे आएंगी।’’
राष्ट्रपति ने हालांकि यह नहीं बताया कि अमेरिका अपने भंडार से कितने बैरल तेल जारी करेगा।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! जांच जारी
गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले कई मौकों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए इस भंडार का उपयोग करने को लेकर आलोचना की है।
‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’, कच्चे तेल का वह आपातकालीन भंडार है, जिसे सरकार किसी बड़े भू-राजनीतिक संकट, युद्ध या आपूर्ति रुकने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए भूमिगत गुफाओं में जमा करती है।
