10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की। NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 वैकेंसी की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स की। साथ ही उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू होने की।
इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…
1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 265 पदों पर निकली भर्ती
इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसका कॉन्ट्रैक्ट 1 से 4 साल तक के लिए हो सकता है।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :
| कैटेगरी का नाम | पदों की संख्या |
| सामान्य | 108 |
| ओबीसी | 39 |
| एससी | 39 |
| एसटी | 53 |
| ईडब्ल्यूएस | 26 |
| एक्स सर्विसमैन (हॉरिजोन्टल): 26 | 26 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- NCTVT या NCVET द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट
- प्राइमरी ट्रेड के लिए अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट जरूरी
- IMCP, MMCP, LACP, PPO, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉइलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
मेरिट बेसिस पर
सैलरी :
- 19,900 रुपए प्रतिमाह
- इसके अलावा डीए भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट ddpdoo.gov.in पर जाएं।
- फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- लिफाफे पर एप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ टेन्योर बेस्ड सीपीडब्ल्यू पर्सनल ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर लिखकर इस पते पर भेजें :
द चीफ जनरल मैनेजर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी जिला : नर्मदापुरम मप्र, पिन – 461122
2. NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 पदों पर निकली भर्ती
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 59 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार एनबीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
जीएम (इंजीनियरिंग) :
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, PMC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में कम से कम 15 साल का अनुभव।
मैनेजर (आर्किटेक्चर) :
आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, प्लानिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव।
डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) :
कानून से जुड़े कामों में कम से कम 3 साल का अनुभव।
असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) :
जनसंचार, पत्रकारिता या जनसंपर्क में कम से कम 60% अंकों के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा, कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव।
सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) :
सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, MC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) :
संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का रेगूलर डिप्लोमा।
एज लिमिट :
पद के अनुसार, अधिकतम 28 – 54 साल तक
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
- पर्सनल इंटरव्यू
- स्किल टेस्ट
सैलरी :
जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) :
90,000 – 2,40,000 रुपए प्रति माह
मैनेजर :
60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह
असिस्टेंट मैनेजर :
40,000 – 1,40,000 रुपए प्रति माह
जूनियर इंजीनियर :
- 27,270 रुपए प्रति माह
- इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
फीस:
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार: नि:शुल्क
एग्जाम पैटर्न :
जारी नहीं
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर ह्यूमन रिर्सोसेस के अंतर्गत करिअर टैब पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
3. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 वैकेंसी
साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट, स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, ह्यूमन साइंस, स्कूल ऑफ एजुकेशन में फैकल्टी के पदों पर भर्ती होगी।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| प्रोफेसर | 5 |
| एसोसिएट प्रोफेसर | 8 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर | 22 |
| कुल पदों की संख्या | 35 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
प्रोफेसर:
अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री,न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में 10 रिसर्च पब्लिश हुए हों। न्यूनतम 10 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव।
एसोसिएट प्रोफेसर:
पीएचडी के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 साल का रिसर्च या टीचिंग अनुभव। कम से कम 7 रिसर्च पब्लिश हुए हों, जिनमें 75 का रिसर्च स्कोर होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर:
संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में NET एग्जाम पास की हो। पीएचडी होल्डर्स को NET क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं होगी।
एज लिमिट :
जारी नहीं
फीस :
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क
सैलरी :
- प्रोफेसर : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400 – 2,17,100 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700-1,82,400 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टिलिस्टिंग
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- NET/SET/SELT प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
4. उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 9 मार्च 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है।
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
| कैटेगरी का नाम | पदों की संख्या |
| सामान्य | 224 |
| एससी | 118 |
| एसटी | 11 |
| अन्य | 151 |
| ईडब्ल्यूएस | 56 |
| टोटल | 560 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- PET-2025 का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा।
- उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
फीस :
सभी वर्गों के लिए : 25 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- PET-2025 के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी :
5,200 से 20,200 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- एग्जाम मोड : ऑफलाइन
- क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन
- कुल प्रश्नों की संख्या : 100
- कुल अंक : 100
- ड्यूरेशन : 2 घंटे
- निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई
| पार्ट नंबर | विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| पार्ट – 1 | सब्जेक्ट नॉलेज | 65 | 65 |
| पार्ट – 2 | कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशन्स इन द फील्ड | 15 | 15 |
| पार्ट – 3 | उत्तरप्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज | 20 | 20 |
| टोटल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर एंटर वेरिफिकेशन कोड में वेरिफिकेशन कोड भरकर सब्मिट कर दें।
- एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
उप्र में 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; GSSSB CCE 2026 के लिए 7,338 वैकेंसी, हिमाचल प्रदेश में 331 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए पदों की संख्या बढ़ने का। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें
-
आज की सरकारी नौकरी: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IDBI बैंक में 1300 वैकेंसी, किरोड़ीमल कॉलेज, डीयू में 57 ओपनिंग्स

- कॉपी लिंक
शेयर
-
आज की सरकारी नौकरी: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 वैकेंसी, ओडिशा पुलिस में 800 ओपनिंग्स

- कॉपी लिंक
शेयर
-
आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 22,195 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 वैकेंसी, BSNL में 120 भर्ती, लास्ट डेट 31 मार्च

- कॉपी लिंक
शेयर

