Iran War Updates: ईरान का बड़ा फैसला, देश विरोधियों और जासूसों की संपत्तियां अब होंगी जब्त
Iran War Updates: ईरानी अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने चेतावनी दी है कि विदेश में रह रहे उन ईरानियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी, जो ‘दुश्मन देशों’ का साथ दे रहे हैं। IRIB न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई उन लोगों पर होगी जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ इजरायल या अन्य विरोधी देशों के लिए जासूसी या सहयोग कर रहे हैं।
यह फैसला पिछले अक्टूबर में मंजूर किए गए एक नए कानून (आर्टिकल 1) के तहत लिया गया है, जिसमें देश के हितों के खिलाफ काम करने वालों के लिए सजा और सख्त कर दी गई है।
