Ajit Pawar Death News Live Updates: संजय राउत ने शोक व्यक्त किया
राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
राउत ने कहा, “यह एक अजीब संयोग है कि बारामती, जो उनके दिल के बेहद करीब थी, वही जगह है जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।” पवार के मंत्रिमंडल की बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आने की बात याद करते हुए राउत ने उनके निधन को ‘अविश्वसनीय’ बताया। राउत ने कहा, “महाराष्ट्र गहरे शोक में है। राज्य में क्या गलत हो रहा है, समझ नहीं आ रहा? हम युवा नेतृत्व को बहुत जल्दी खो रहे हैं।”
