जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में स्थित एक बाल सुधार गृह (Observation Home) में सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए तीन बंदी फरार हो गए। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर शामिल है। इस घटना के दौरान बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh Hindus killings Inside Story | बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न: छिटपुट हिंसा नहीं, बल्कि कट्टरपंथ और विफलता का एक व्यवस्थित पैटर्न
पुलिस ने बताया कि फरार बंदियों की पहचान आर एस पुरा में डबलेहार निवासी कराजीत सिंह उर्फ गुग्गा तथा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और एहसान अनवर के रूप में हुई है। तीनों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और इसके बाद परिसर से भाग निकले।
खौफ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे एक गैंगस्टर का बाल सुधारगृह के अंदर कुछ गोलियां चलाते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हो गई।
इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी! Punjab में Rahul Gandhi करेंगे किसानों की रैली
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर निर्मित पिस्तौल कैदी तक कैसे पहुंची।
फरार बंदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
इसी बीच, पूर्व डीजीपी एस पी वैद ने घटना को लेकर पुलिस से सवाल किया और कहा कि दिलचस्प बात यह है कि तीनों कैदी अब नाबालिग नहीं हैं।
