US Iran Conflict Live: कई देशों ने अपने नागरिकों से की ईरान तुरंत छोड़ने की अपील
US Iran Conflict Live: तेहरान और वाशिंगटन डीसी के बीच तनाव लगातार बढ़ने के कारण दुनिया भर के कई देश अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ने का आग्रह कर रहे हैं। कजाकिस्तान, इटली, जर्मनी और पोलैंड ने भी हाल ही में ऐसे ही निर्देश जारी किए हैं। इटली के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने और मध्य पूर्व में लगातार अस्थिर सुरक्षा स्थितियों का हवाला देते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने का आह्वान किया। पोलैंड ने भी इसी तरह अपने नागरिकों से ईरान और इज़राइल दोनों देशों को तुरंत छोड़ने का आग्रह किया है।
इस बीच, चीन ने भी इसी तरह के कदम उठाए हैं। तेहरान स्थित चीनी दूतावास ने बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर अपने नागरिकों को ईरान ‘जितनी जल्दी हो सके’ छोड़ने की सलाह दी है।
