प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है। बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिशाहीन, इसमें कुछ नहीं है, बंगाल को आवंटन में नजरअंदाज किया… केंद्रीय बजट पर ममता बनर्जी का तीखा रिएक्शन
पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है, क्योंकि यह नारी शक्ति यानी महिला सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि बजट में कई क्षेत्रों को समान महत्व दिया गया है और यह 2047 तक विकसित भारत के भारत के दृष्टिकोण का मार्ग प्रशस्त करता है।
