Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । 10 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, BNP और जमात में कड़ा मुकाबला
बांग्लादेश के आम चुनावों में इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। देश के चुनावी इतिहास में पहली बार करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।
इस बार मुकाबला काफी अलग है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ मैदान में नहीं है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल ही इस पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में मुख्य मुकाबला अब ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’और उसके पुराने सहयोगी दल ‘जमात-ए-इस्लामी’ के बीच देखा जा रहा है।
