बांग्लादेश सेना के शीर्ष स्तर पर रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें एक नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) की नियुक्ति भी शामिल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेना मुख्यालय द्वारा जारी किए गए ये बदलाव प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नयी सरकार के 17 फरवरी को सत्ता संभालने के कुछ दिनों बाद हुए हैं।
इस फेरबदल से प्रमुख रणनीतिक कमानों के साथ-साथ देश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी भी प्रभावित हुई है।
इसे भी पढ़ें: Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma
‘प्रोथोम आलो’ ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान को सीजीएस के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि वह पहले सेना प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (एआरटीडीओसी) के प्रमुख या जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कार्यरत थे।
भारत में बांग्लादेश उच्चायोग के रक्षा सलाहकार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल के उच्च पद और दर्जे के साथ एक पैदल सेना डिवीजन के जीओसी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए वापस बुलाया गया है।
इसे भी पढ़ें: 132 कानून खत्म…PM तारिक का युनूस पर तगड़ा एक्शन, भारत के लिए खुशखबरी
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। साठ-वर्षीय रहमान ने 17 फरवरी को शपथ ली, जिससे मुहम्मद यूनुस के 18 महीने के अंतरिम शासन का अंत हुआ।
