© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कन्नूर (केरलम), तीन अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन ने केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ कोई बयान देने की बात से शनिवार को इनकार किया और कहा कि उनके नाम से कथित फर्जी व्हाट्सऐप संदेश व पोस्ट साझा किए जाने के मामले की जांच होनी चाहिए। सुधाकरन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ऐसे फर्जी संदेश व पोस्टर देखे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिए हैं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के संयोजक और कांग्रेस…
कोलकाता, तीन अक्टूबर साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को विनिसियस जूनियर और ब्राजील का स्वागत उम्मीद के अनुरूप जोश भरा नहीं रहा जहां पांच बार की विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ भारत के ऐतिहासिक मैत्री मैच के लिए दर्शक दीर्घा के बड़े हिस्से खाली नजर आए। भारत में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा फुटबॉल मैच इस मैदान पर आमतौर पर ‘हाई-प्रोफाइल’ मुकाबलों से जुड़ी प्रशंसकों की दीवानगी पैदा करने में विफल रहा। मैच शुरू होने के समय दर्शकों की संख्या 30,000 से काफी कम दिखाई दी जो उस स्टेडियम के लिए एक चौंकाने वाला दृश्य था।यह स्टेडियम कोलकाता डर्बी के…
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि राज्य लोकसेवा आयोग ‘एमपीएससी’ के अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए और उनकी जगह ईमानदार एवं योग्य अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। गांधी ने राज्य में 70,000 से अधिक रिक्त सरकारी पदों को तत्काल भरने की मांग भी की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के छात्रों ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उनके सामने पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों, महंगी पढ़ाई, खराब छात्रावासों, भोजन की गुणवत्ता और प्रत्यक्ष लाभ…
ढाका, तीन अक्टूबर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि भारत अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बता सकता क्योंकि उनके प्रत्यर्पण के अनुरोध पर कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है। ढाका में एक निजी विचार मंच द्वारा आयोजित चर्चा में बांग्लादेश की ओर से हसीना के प्रत्यर्पण की बार-बार की जा रही मांगों से जुड़े सवालों के जवाब में त्रिवेदी ने कहा, “हसीना की वापसी को लेकर कोई भी आपको समयसीमा नहीं बता सकता।” हसीना (79) अगस्त 2024 में बड़े सरकार-विरोधी आंदोलन के बीच अपनी…
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर चार अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। यह उन दिनों की बात है, जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे।चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सबूत न होने के कारण 16…
न्यूयॉर्क, तीन अक्टूबर दुबई से तेल अवीव जाने वाले विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। यह जानकारी मीडिया की खबरों से मिली। खबरों के अनुसार, फ्लाईदुबई के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था।‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (डब्ल्यूएसजे) ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से शनिवार को बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पूर्व में ओमान के अधिकारियों…
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी और क्रिकेट टीमों की सराहना करते हुए कहा कि इन टीमों समेत अन्य पदक विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन के साथ देशवासियों को गर्व और खुशी का अवसर दिया। भारत ने क्रिकेट में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराया जबकि हॉकी के स्वर्ण पदक मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्वर्ण पदक एक बार फिर भारत के नाम।एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई।…
हैदराबाद, तीन अक्टूबर तेलंगाना के हैदराबाद में सेना के एक शस्त्रागार से हथियार चोरी के मामले में तीन सेवारत जवानों समेत सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। मलकाजगिरि पुलिस आयुक्त बी. सुमति ने यह जानकारी दी। मामले के मुख्य आरोपी तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के पूर्व हवलदार उप्पुथल्ला मल्लेश (37) को हथियार चोरी के आरोप में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।उस पर 30 और 31 अगस्त की दरमियानी रात बोलारम स्थित ‘कोटे एंड बटालियन मैगजीन’ से एके-203 असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद चोरी करने का आरोप है। चोरी की गई सामग्री नागरकुर्नूल के अचमपेट में आरोपी के…
Packing a healthy lunchbox doesn’t mean transforming into a master chef or battling a picky eater. The secret isn’t a total meal overhaul. It’s micro-swaps. By replacing refined, sugar-heavy staples with nutrient-dense alternatives, you can double your child’s fibre and protein intake without changing the meals they are fond of. In an interview with HT Lifestyle, Sakshi Lalwani, clinical nutritionist and expert at SunBridge Consumers, shared easy lunchbox ideas you can consider.Also read | This chocolate lava cake with 13g protein and just 166 calories, ‘supports your goals, not ruins them’: Full recipeChoose seasoned roasted makhana over packaged potato chipsSakshi…
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि तेजस लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल करने में हो रही अत्यधिक देरी भारतीय वायुसेना के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की संख्या लगातार घट रही है और वह भी ऐसे समय में जब सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए वायु शक्ति का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। वायुसेना दिवस से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने यह भी कहा कि अगले कुछ वर्षों तक भारतीय वायुसेना…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.