© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने खिताब पर अपनी पकड़ लगभग मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने 584 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन के अर्धशतकों ने टीम की स्थिति को और मजबूत किया। किशन 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहन ने 52 रन की पारी खेली।ईशान किशन के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत तौर पर भी खास रहा है। उन्होंने पूरे मैच में कुल 350 रन बनाए हैं। हालांकि, दूसरी पारी में वह शतक से केवल 20 रन दूर रह…
(फिलेम दीपक सिंह) नयी दिल्ली, 10 सितंबर उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी ने महिलाओं की तार गोला फेंक स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर खिताब जीतकर जबकि चोट से उबरकर लौटे अविनाश साबले ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में एक साल से अधिक समय बाद अपनी पहली 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस में शानदार जीत दर्ज की। बाइस वर्षीय तान्या 68.35 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष पर रहीं। उन्होंने अपनी ही राज्य की अनुष्का यादव के जून में बनाए 67.02 मीटर के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।अनुष्का 66.34 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर…
बुधवार का दिन भी विश्वनाथन आनंद के लिए जीत की तलाश में एक और मुश्किल दिन साबित हुआ। 2026 ग्लोबल शतरंज लीग में भारतीय दिग्गज की खराब लय जारी रही और द ललित अशोक होटल में खेले गए मुकाबले में उन्हें अनुभवी ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आनंद की टीम अलास्कन नाइट्स ने मुंबई मास्टर्स को हरा दिया, लेकिन आनंद अब तक सात मुकाबलों में पांच हार झेल चुके हैं और इस सत्र में उन्हें पहली जीत का इंतजार है।गौरतलब है कि आनंद का प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक नहीं रहा है। उन्होंने कई मुकाबलों…
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) ने बृहस्पतिवार को यहां महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद चुनौतीपूर्ण पिच पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 149 रन के स्कोर तक पहुंचाया। शेफाली को सात चौके और तीन छक्के जड़ित 40 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला। बांग्लादेश के टूर्नामेंट में अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजों को पारी के अधिकांश हिस्से में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।बांग्लादेश ने कुल चार कैच छोड़े, वर्ना…
अरबपति एलन मस्क की 22 वर्षीय बेटी विवियन विल्सन स्पेन की फैशन कंपनी देसीगुआल के शरद 2026 अभियान का चेहरा बनी हैं। इस अभियान में उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव पर सवाल उठाते हुए एक मानवरूपी रोबोट को केंद्र में रखा है।अभियान की फिल्म में विवियन एक रोबोट के साथ दिखाई देती हैं, जिसका नाम डेजी84 रखा गया है। रोबोट को इंसानी व्यवहार समझने में लगातार परेशानी होती है और वह कई बार खराब होता नजर आता है। विवियन कभी उसे गोल्फ की गेंद रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं, कभी पट्टे से घुमाती हैं और उसे देसीगुआल बोलना सिखाने…
दिल्ली सरकार के खेल केंद्र और स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने वाले पात्र युवा खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 के खिलाड़ियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’ (एमकेपीवाई) के अंतर्गत ‘ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस’ घटक शुरू करने को स्वीकृति दी गई।इसमें कहा गया है कि यह फैसला राजधानी में जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें उच्च…
(प्रसून श्रीवास्तव) नयी दिल्ली, 10 सितंबर एप्पल के बेहद लोकप्रिय उत्पाद आईफोन की हाल में पेश 18 सीरीज की कीमतें भारत में पिछली सीरीज के मुकाबले 20 से 43 प्रतिशत तक अधिक रहने वाली हैं। बाजार विश्लेषकों ने वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और रुपये में कमजोरी को इसका प्रमुख कारण बताया है। एप्पल ने आईफोन 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन की श्रेणी में पहली बार कदम रखा है।उसके ‘आईफोन डुओ’ की भारत में कीमत 2,99,900 रुपये से 4,49,900 रुपये के बीच होगी। इस तरह यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। वहीं,…
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का मौजूदा दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है। पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव किया, लेकिन तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी हालात कुछ खास नहीं बदले। एजबेस्टन में बुधवार को पाकिस्तान की नई टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, इसी बीच पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान खींच लिया है।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने टिक…
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कोई पूर्ण बंदी नहीं होगी, लेकिन उन सड़कों पर कुछ वक्त के लिए यातायात को रोकने, मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं जहां से अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की गाड़ियों का काफिला गुजरेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुरक्षा आवश्यकताओं और गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के आधार पर इन व्यवधानों की अवधि तय होगी। यातायात पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत परामर्श जारी किया।अधिकारियों ने बताया कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही से जुड़े यातायात…
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को निप्पॉन डैनरो इस्पात लिमिटेड (एनडीआईएल) को कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ‘क्लोजर रिपोर्ट’ को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि कंपनी या किसी भी लोक सेवक के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी या भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। विशेष सीबीआई न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार खार्टा कांग्रेस के दो नेताओं -संदीप दीक्षित और मणिकम टैगोर- द्वारा दायर विरोध याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे, जिन्होंने या तो आरोपियों को समन भेजने या इस मामले में आगे की जांच की मांग की थी।ये…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.