© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
(शीर्षक और इंट्रो में सुधार के साथ रिपीट) (तस्वीरों के साथ) … कुशान सरकार … नयी दिल्ली, 13 सितंबर भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले से पहले रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अरुण जेटली स्टेडियम में बजाए गए। राष्ट्रगान करीब 52 सेकेंड और राष्ट्रगीत तीन मिनट 10 सेकेंड का रहा।दोनों को मिलाकर कुल चार मिनट दो सेकेंड का समय लगा। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, अब से भारत में…
कानपुर के काकादेव इलाके में एक व्यापारी की हत्या के मामले में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को रविवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भागने की कोशिश करते समय आरोपी संजय सिंह चौहान उर्फ संजय ढाबा (40) ने पुलिस टीम पर गोली चलाई तथा जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी एवं उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि संजय उन चार लोगों में शामिल है जिन पर व्यापारी अमित कुमार (47) पर हमला करने का आरोप…
इंडोनेशिया के जावा सागर में खराब मौसम के कारण एक जहाज पलटने के बाद लापता हुए कम से कम 129 लोगों की तलाश जारी है। कम से कम 108 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि छह यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। नौका के आखिरी ज्ञात स्थान के आसपास तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर 240 से अधिक लोग सवार थे और यह जहाज पूर्वी जावा के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजारमसिन जा रहा था। बंजारमसिन खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख आई पुतु सुदायना ने…
भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (82 रन) के धमाकेदार अर्धशतक से रविवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान पर सात विकेट की आसान जीत से तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक ने 32 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान सात छक्के और इतने ही चौके जमाए। उन्होंने ईशान किशन (42 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 121 रन की शतकीय साझेदारी निभाई जिससे भारत ने 157 रन का लक्ष्य महज 13.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।इससे…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस में डीजल ईंधन ठिकानों पर हमले रोकने का आग्रह किया और कहा कि इन हमलों के कारण डीजल की कमी हो रही है। ट्रंप से एक पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या उन्होंने हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई उनकी बातचीत के बाद जेलेंस्की से बात की है। इसके जवाब में ट्रंप ने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया।ट्रंप ने आयरिश ओपन के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन ठिकानों…
मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान संभावित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को 19 सितंबर से मुंबई में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। आजाद मैदान थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजा बिदकर ने जरांगे-पाटिल की टीम की ओर से दिए गए औपचारिक अनुरोध को छह पन्नों का पत्र जारी कर खारिज कर दिया। पत्र में सार्वजनिक बैठक, प्रदर्शन और जुलूस नियमों के संभावित उल्लंघन तथा पिछले प्रदर्शनों के दौरान स्थल की शर्तों का कथित रूप से पालन नहीं करने का हवाला दिया गया।जरांगे ने गणपति उत्सव के दौरान…
पश्चिम बंगाल सरकार 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी। इसके तहत सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन और पहुंच से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में महीने भर ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों, जिला प्रशासनों, नगरपालिकाओं और प्रखंड प्रशासनों को इन कार्यक्रमों के लिए समन्वय करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी…
Hindi NewsCareerAndhra Pradesh Paramedical Interns Protest | Stipend Demand Strike17 मिनट पहलेकॉपी लिंकदेशभर में मेडिकल इंटर्न्स के प्रदर्शन के बाद अब आंध्र प्रदेश के तिरुपति में पैरामेडिकल इंटर्न्स भी स्टाइपेंड की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।साथ ही आंध्र प्रदेश के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों जैसे आंध्र मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम और एसवी मेडिकल कॉलेज, तिरुपति भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।बिना सैलरी के 12 घंटे काम करते हैंबता दें कि आंध्र प्रदेश में वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के पैरामेडिकल इन्टर्न यानी एमएलटी, हेल्थ साइंस के स्टूडेंट्स को कोई आधिकारिक या नियमित स्टाइपेंड नहीं दिया जाता…
कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल रविवार सुबह पुलिस को चकमा देकर यहां विनोद साहनी के घर पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग की। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और अपना दल के संस्थापक दिवंगत डाक्टर सोनेलाल की पुत्री पल्लवी पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में सपा के निशान से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू में पराजित किया था।उनकी छोटी बहन और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया…
भारतीय लग्जरी कार बाजार में मर्सिडीज-बेंज की बादशाहत को एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब मुकाबला पहले जैसा एकतरफा नहीं रहा है। बीएमडब्ल्यू लगातार अंतर कम कर रही है और 2026 की पहली छमाही में वाहन पंजीकरण के आंकड़ों में वह मर्सिडीज-बेंज से आगे भी निकल चुकी है। इसी बीच मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष अय्यर ने बिक्री में नंबर एक बने रहने की होड़ को लेकर कंपनी की रणनीति साफ कर दी है।हाल में दिए एक साक्षात्कार में संतोष अय्यर ने कहा कि मर्सिडीज केवल सबसे ज्यादा कार बेचने के…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.