© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान एनके विपेनबौ (17) के रूप में हुई है।वह अपर नकोउ गांव से तामेई कस्बे की ओर अकेले जा रहा था, तभी सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस पर हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, बाद में नगा ग्राम स्वयंसेवकों ने उसका शव बरामद किया। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हत्या की निंदा करते हुए कहा, “मणिपुर इस अंतहीन हिंसा के चक्र में निर्दोष लोगों की जान…
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं दी जाती है, तो यह उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उसके अधिकार का हनन होगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी गैरकानूनी हो जाएगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 22(1) के प्रावधानों को संकुचित तरीके से नहीं देखा जा सकता, अन्यथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने का इसका मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा और यह अधिकार केवल कागजों तक सिमट कर निष्प्रभावी हो जाएगा। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के…
A bhel puri is a street snack that needs no introduction. If you are craving for some at home, celebrity chef and MasterChef India judge Ranveer Brar has an easy Mumbai bhel puri recipe that can be whipped up in just 45 minutes. The detailed steps to prepare the classic snack are presented as follows.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं से नशे और ‘शॉर्टकट’ से दूरी बनाने, अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का सोमवार को आग्रह किया। यहां सुभारती विश्वविद्यालय के मंगलय प्रेक्षागृह में एक युवा सम्मेलन में विद्यार्थियों के साथ बातचीत में नवीन ने कहा कि नशा और ‘शॉर्टकट’ अपनाने की प्रवत्ति आज युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ रील नहीं, बल्कि रीयल लाइफ जियो और देश को सबसे ऊपर रखो।’’ उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और कठिन परिश्रम के साथ आगे…
गया/पटना, 21 सितंबर 2026: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार,भा.प्र.से ने सोमवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के उपरांत प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में BIADA के कार्यकारी निदेशक (संचालन) श्री शंभू…
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता अपनाने से बचने और अपनी शेष मांगों को बातचीत के जरिये सुलझाने का आग्रह किया। मंत्रालय ने कहा कि श्रमिक संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किया जा चुका है। बैंकों में पांच दिन कामकाज की व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर 28 सितंबर से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान से पहले सरकार ने यह अपील की है।अगर हड़ताल होती है तो बैंक सेवाएं पांच दिन तक प्रभावित हो…
अत्यधिक गर्मी का कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उत्पादकता पर गंभीर असर पड़ने के बारे में बढ़ती जागरूकता के बावजूद दुनियाभर में केवल 28 प्रतिशत कंपनियों ने ही इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं या उन्हें बड़े स्तर पर लागू किया है। यह बात एक नयी रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 50 प्रतिशत संगठनों ने अभी तक इस बात का व्यवस्थित आकलन नहीं किया है कि अत्यधिक गर्मी उनके कार्यबल को प्रत्यक्ष संचालन या मूल्य शृंखलाओं में किस प्रकार प्रभावित करती है।विश्व आर्थिक मंच और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की ओर…
ईरान की विमानन कंपनियों के लिए आने वाले दिन मुश्किल हो सकते हैं। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी विमानन कंपनियों को दुनिया भर में काम करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अगर विदेशी हवाई अड्डे, ईंधन कंपनियां या दूसरी कारोबारी संस्थाएं ईरानी विमानन कंपनियों को सेवाएं देती रहीं तो उन पर भी अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को कहा कि 23 सितंबर से सभी ईरानी विमानन कंपनियां दुनिया भर में बंद होने की स्थिति में पहुंच…
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के बंटवारे के लगभग दो दशक पुराने मुद्दे को फिर से उठाया है। सुभासपा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। राजभर ने कहा है कि जातिवार जनगणना के बाद देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।राजभर ने रविवार को देवरिया में सुभासपा की ओर से आयोजित ‘सामाजिक समरसता महा रैली’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया…
आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की कथित साजिश से जुड़े एक मामले के सिलसिले में सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष पेश हुए। कबीर तय समय सुबह 11 बजे से पहले ही बहरामपुर पुलिस थाना पहुंच गए और कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। नवादा से विधायक कबीर ने यह आशंका भी जताई कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।यह घटनाक्रम छह अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले सामने आया है। कबीर द्वारा नवादा सीट को अपने पास रखने का फैसला करने और…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.