© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के मुख्य द्वार के बाहर सोमवार को पुलिस तैनात रही, जहां एक दिन पहले छात्रों के एक गुट और दक्षिणपंथी उपभोक्ता संरक्षण समूह अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) के सदस्यों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिंसा के संबंध में पंचायसयार थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं।इनमें से एक मामला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किया, जबकि दो अन्य मामले एबीजीपी के पदाधिकारी अंजन सिन्हा और एसआरएफटीआई के डीन सुकांत मजूमदार ने दर्ज कराए। केंद्र सरकार द्वारा संचालित…
दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की कॉलेजियम की सिफारिश के साथ ही वह पिछले 25 वर्षों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से शीर्ष अदालत पहुंचने वाले दूसरे न्यायाधीश बन गए हैं। न्यायमूर्ति उपाध्याय की शीर्ष अदालत के लिए सिफारिश उत्तर प्रदेश और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने लखनऊ में ही अपने कानूनी और न्यायिक करियर की शुरुआत की तथा लखनऊ पीठ में 11 वर्ष से अधिक समय तक न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दीं।अधिवक्ता रितिका सिंह सिसोदिया ने…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मैसूरु दशहरा उत्सव के दौरान तीनों सैन्य बलों की झांकियों और औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। उन्होंने इस साल 21 अक्टूबर को होने वाले उत्सव के दौरान एक ‘एयर शो’ आयोजित करने का भी अनुरोध किया। शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र ने इन अनुरोधों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में कई प्रमुख शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित कर रहे भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान और मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रक्षा मंत्रालय से…
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में केसरगंज मंडी स्थित एक मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर मस्जिद और उसके आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा गश्त बढ़ा दी गई है।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की ओर से मंगलवार को मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मुजफ्फरनगर में 9.0 मिलीमीटर और मेरठ में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद में हल्की बारिश हुई जबकि इन स्थानों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं हुई। इस बीच, प्रदेश में लगातार हुई बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों…
नूंह के भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जाहिद हुसैन को कथित तौर पर फोन करके पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस-गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया।हुसैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई। हुसैन के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया और पांच करोड़ रुपये की मांग की। हुसैन ने कहा, ‘‘करीब एक…
शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीलम गोरहे के पुणे स्थित बंगले में कथित रूप से घुसकर चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 26 सितंबर की तड़के हुई।शिवाजीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी छात्र नासिक जिले के ताहराबाद का रहने वाला है और चोरी की घटना के कुछ घंटे बाद 26 सितंबर को शाम करीब 7.20 बजे उसे गिरफ्तार किया गया। बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चोरी और घर में अनधिकृत…
हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से निकाले गए दो और लोगों को रविवार देर रात मृत घोषित कर दिया गया।यह निर्माणाधीन इमारत रविवार शाम उस समय ढह गई, जब पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन अंबाला शहर के सिविल अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और इमारत…
Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन
जांच एजेंसी एएआईबी ने पिछले महीने गर्ग एविएशन के दोहरे-इंजन वाले विमान के हादसे पर जारी शुरुआती रिपोर्ट में कहा है कि संचालक ने उड़ान की निगरानी के नियमों का पालन नहीं किया था। दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक की मौत हो गई थी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने यह भी सुझाव दिया है कि उड्डयन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) द्वारा उड़ान संबंधी आंकड़ों की निगरानी की प्रक्रियाओं के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए।गर्ग एविएशन के दो इंजन वाले टेकनम पी2006टी प्रशिक्षण विमान के 27 अगस्त को…
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में उफनती गंडक नदी के किनारे चंपारण तटबंध का करीब 10 मीटर हिस्सा सोमवार शाम टूट गया, जिससे तीन गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने सोमवार शाम जारी बयान में बताया कि बगहा ब्लॉक के खैरटवा गांव के पास तटबंध में यह कटाव उस समय हुआ, जब गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 90.90 मीटर से करीब 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया।विभाग के अनुसार, कटाव के बाद बाढ़ का पानी कृषि भूमि में फैल रहा है…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.