© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
ऐसे समय में जब बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, उसे एक कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए न्यूक्लियर फ्यूल ले जा रही एक रूसी फ्लाइट के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। बांग्लादेश के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट की यूनिट-2 के लिए न्यूक्लियर फ्यूल की पहली खेप 24 सितंबर को पहुँचने वाली थी। यह समय इसलिए भी अहम है क्योंकि बांग्लादेश अपने पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट में जल्द से जल्द कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करना चाहता है, क्योंकि वह दशकों के सबसे बुरे…
भारत ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में शानदार फ़िनिश के साथ गोल्ड मेडल जीता। टीम ने 3:29.69 का समय लिया और बहरीन तथा चीन को पीछे छोड़ दिया। किरण मचेत्तिरा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन तीसरे स्थान पर बैटन सौंपी। इसके बाद अनुभवी एम.आर. पूवम्मा ने दूसरे चरण में ज़बरदस्त दौड़ लगाई और भारत को बढ़त दिलाई, जिसे प्राची रामराज ने तीसरे चरण में भी बनाए रखा।इसे भी पढ़ें: Asian Games में बारिश से सभी क्वार्टर फाइनल रद्द, Semi Final में Sri Lanka से भिड़ेगा Indiaइसके बाद भारत को जीत दिलाने की ज़िम्मेदारी विथ्या…
भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार पर विचार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर कर रही है और भारत के चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरानी ने वोटर लिस्ट में बदलाव और उसे अपडेट करने के बारे में विपक्ष की हालिया टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विचार का ज़िक्र किया कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध तो होता है, लेकिन अहम लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले नहीं होने चाहिए।इसे भी पढ़ें: Rahul…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अल नीनो और देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ एवं सूखे से जुड़ी चिंताओं के बावजूद 2026-27 फसल सत्र में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन में कोई बड़ी गिरावट आने की आशंका नहीं है। चौहान ने रबी सत्र की तैयारियों पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने अप्रैल से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं और अल नीनो की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्यों के साथ रबी फसलों की योजना पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2026-27 के लिए रबी…
क्या आपने महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी को खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे लोग अक्सर चाय के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।कोथिंबीर यानी खूब सारा ताजा धनिया, बेसन और मसालों को मिलाकर वड़ी बनाई जाती है। यह महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात के कई हिस्सों में भी खाना जाने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है।कोथिंबीर वड़ी रेसिपीयह डिश कोथिंबीर वड़ी को तलकर और भाप में पकाकर तैयार किया जाता है, इसे बनाना काफी आसान-सामग्री-2 कप बारीक कटा हरा धनिया-1 कप…
मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन और रिचा गणेश चतुर्थी के खास मौके पर माता-पिता बने। सिंगर ने एक इंटरव्यू के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।जुबिन ने बताया कब हुआ बेटे का जन्मजुबिन नौटियाल ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जी हां, मैं पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन पर हुआ। मां और…
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक विशेष अदालत में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की। परिवादी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्र की ओर से पेश अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने 21 सितंबर को बहस शुरू की थी, लेकिन उनकी दलीलें पूरी नहीं हो सकी थीं।इसके बाद विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने आगे की सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की थी। हालांकि,…
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी जिंदगी के खास दौर को एन्जॉय कर रही हैं। लंबे समय बाद वह स्क्रीन पर नजर आई हैं और उनकी सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ अपनी मैरिड लाइफ भी शुरू की है।41 साल की उम्र में जेनिफर ने दूसरी शादी की है और वह अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी, प्यार और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की।जेनिफर को हमेशा से…
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार को कहा कि राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग में 218 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल जारी विज्ञापनों के जवाब में उसे “एक भी आवेदन” नहीं मिला। बीपीएससी ने एक बयान में कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष सहित संकाय सदस्यों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, लेकिन इनके जवाब में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की स्थिति के बीच यह घटनाक्रम…
घुमक्कड मनुष्य प्रजाति आज के समय में बैग पैक करके कहीं न कहीं चली जाती है। अगर आप भी अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख आपके लिए है। अब आप शिमला-मनाली का फितूर छोड़ें! पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों और झरनों का मजा लें। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत की शांत झीलों और चाय के बागानों का आनंद लें।इस बीच, भारतीय रेलवे ने दो शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इन पैकेज को बुक करके आप ट्रिप का आनंद लें। IRCTC के इन टूर पैकेज में आपको रुकने, खाने-पीने, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस का पूरा…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.