© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया। यह सुपरस्टार वडोदरा में श्रृंखला के पहले वनडे में 93 रन पर आउट हो गया था और इस उपलब्धि से चूक गया था। उन्होंने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैकरी फोक्स की गेंद पर एक रन लेकर 91 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और दो छक्के जड़े थे। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद कोहली एक छोर पर डटे रहे और शतक पूरा किया।
कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड से वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद कहा कि विराट कोहली की शानदार फॉर्म और हर्षित राणा का ऑलराउंड प्रदर्शन सकारात्मक पहलू हैं लेकिन भारतीय टीम में काफी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। कोहली ने अपना रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया लेकिन भारत 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर आल आउट होकर 41 रन से हार गया। नीतीश कुमार रेड्डी (53) और राणा (52) के अर्धशतकों के बावजूद मेजबान टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। गिल ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘पहले मैच…
केरल के कोझिकोड में 42 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति पर एक महिला ने बस में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। उसने बताया कि मृतक की पहचान दीपक यू के रूप में हुई है, जो कोझिकोड के पुथियारा का मूल निवासी था और वर्तमान में गोविंदपुरम में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे दीपक के माता-पिता ने उसे जगाने के लिए बेडरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन बार-बार कोशिश करने के बावजूद…
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले एआईयूडीएफ के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। गोगोई ने हाजो-सुआलकुची निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले लोकसभा चुनाव में एआईयूडीएफ की पूर्ण विफलता के बाद 2026 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी बाधा को पार करने की उसकी (एआईयूडीएफ की) सोच पूरी तरह गलत और भ्रमपूर्ण है।” कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किए गए गठबंधन की तर्ज पर कई अन्य…
व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका के नागरिक भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए भुगतान क्यों कर रहे हैं? नवारो की ये टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव के बीच शनिवार को आईं। नयी दिल्ली-वाशिंगटन के संबंधों में खटास की शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के बाद हुई। इस टैरिफ में रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। नवारो ने ‘रियल अमेरिकाज वॉयस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “सवाल…
पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। ‘व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय)’ ने शुक्रवार को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के संस्थापक कार्यकारी बोर्ड के नियुक्त सदस्यों की सूची जारी की। गाजा के लिए ट्रंप की 20 सूत्री शांति योजना दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। ट्रंप पहले ही खुद को इस बोर्ड का अध्यक्ष घोषित कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया के सवालों के जवाब में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि…
चीन के बाओतौ शहर में एक इस्पात संयंत्र में रविवार को भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। इस घटना में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के बाओतौ शहर में विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके आसपास के इलाकों में “स्पष्ट झटके” महसूस किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में फैक्टरी से आग की लपटें उठती…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के पार्टी के जिला इकाई अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को हरियाणा के जिला इकाई अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि गांधी 21 जनवरी को यहां पहुंचेंगे। कांग्रेस ने हरियाणा और उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इन राज्यों के जिला इकाई अध्यक्षों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। कुरुक्षेत्र में 13 से 22 जनवरी तक आयोजित इस शिविर में हरियाणा के 33…
झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को बारात ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा महुआडांड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलाधारा घाटी में हुआ। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। बस पलट गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में से चार महिलाएं शामिल हैं।…
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को जबरन वसूली रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर राजस्थान के एक बिजनेसमैन को 4 करोड़ रुपये के लिए धमकी दी गई थी। आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा (23) के रूप में हुई है, जो आगरा का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया।दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी 23 वर्षीय शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को 16 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली के…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.