© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पंकज के तौर पर हुई है, जिसे दूसरे दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पकड़ा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी 13 अप्रैल, 2024 को जहांगीर पुरी पुलिस थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित था। इस घटना में, पीड़ित पर धारदार हथियारों और लोहे की छड़ से हमला किया गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दुखद सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें 10 सेनाकर्मियों की जान चली गई। डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें हमने भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों को खो दिया। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जवानों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है और सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस कठिन घड़ी में पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। भारतीय सेना…
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान दक्षिण कोरिया की एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक निजी एयरलाइन के संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद अफान अहमद (25) के रूप में हुई है। यह घटना 19 जनवरी को टर्मिनल-2 में उस समय हुई, जब महिला दक्षिण कोरिया जाने के लिए आव्रजन प्रक्रिया पूरी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला…
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक फोम उत्पाद निर्माण कंपनी के गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर के माहिम क्षेत्र के चिंतुपाड़ा स्थित भगवती फोम लिमिटेड के गोदाम में सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह पॉल्यूरेथेन फोम के कई उत्पाद बनाती और वितरित करती है, जो गद्दे, फर्नीचर, औद्योगिक उपयोग और तकिए जैसी वस्तुओं…
बिहार के सिवान जिले में एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट हुसैनगंज प्रखंड के बरगाम गांव में मुरतज़ा अंसारी के घर में हुआ, जहां अवैध रूप से पटाखे बनाये जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया, “विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंसारी मृत पाया गया जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य घायल थे।” उन्होंने बताया, “सभी घायलों को एक नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती…
नोएडा पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मृत्यु की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को और दो बिल्डर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार सेक्टर 150 में पानी से भरी एक खाई में गिर गई थी और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रवि बंसल और सचिन कर्नवाल के रूप में हुई है।” गुरुग्राम में कार्यरत 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता 16 जनवरी की रात सेक्टर 150 में अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक…
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को करीब 15 माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा कमांडो यूनिट राज्य में नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु के सारंडा जंगलों में सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई गोलीबारी अब भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में सीआरपीएफ के लगभग 1,500 जवान और झारखंड पुलिस के कर्मी शामिल हैं। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष मार्च तक देश से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को समाप्त करने की घोषणा का हिस्सा है।
बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के बखरिया टोले में दूध लेने जा रही 12 वर्षीय एक बालिका को आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जाने की सलाह दी गयी है तथा इस घटना के बाद से टोले में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को बखरिया टोले में पंकज कुमार की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति सुबह घर से निकली ही थी कि गली के बाहर चार-पांच आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया तथा उसके…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपमानित किया और कहा कि जब शरीफ ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोककर कम से कम 10 से 20 मिलियन लोगों की जान बचाई है, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। पिछले साल मई में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद, जिसमें ज्यादातर पर्यटक सहित 26 लोगों की जान गई थी, भारत और पाकिस्तान चार दिनों तक चले भीषण संघर्ष में उलझे रहे। अन्य विश्व…
दिल्ली की एक अदालत ने 2016 में निहाल विहार में 18 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी दो लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के अपराध को साबित नहीं कर सका। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पूजा तलवार, शमशाद उर्फ सलमान और सुनील पाल उर्फ सोनू के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रही थीं, जिन पर 2016 में सैम नामक युवक की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने 20 जनवरी के एक फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने के लिए सबूतों की श्रृंखला स्थापित करने में विफल रहा कि आरोपियों ने…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.