© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को एक कपास प्रसंस्करण फैक्टरी में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोपहर में लगी आग की वजह से हल्दीपाड़ा इलाके की फैक्टरी में लाखों रुपये का कपास और मशीन जलकर खाक हो गई। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए बास्ता और रूपसा इलाके से अग्निशमन दल को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, शॉर्ट-सर्किट इसकी…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि ईरान में तनाव कम हो रहा है, क्योंकि वहां की सरकार ने 800 से अधिक लोगों के मृत्युदंड को रद्द कर दिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल किसी भी हमले को टालने का फैसला किया है। थरूर ने कहा कि ये आशाजनक संकेत हैं कि तनाव कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के बीच फांसी की सजा को रद्द किया जाना और अमेरिका का हमलों को टालना ‘‘अच्छे संकेत’’ हैं। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के…
बिहार के बक्सर जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा रहा है।’’ एसपी ने इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की सुबह उस समय घटी जब पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होरक ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सोनबरसा पुलिस थाना के एक…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।सुक्खू ने यह बयान दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें आश्वासन दिया है कि राजकोषीय विकेंद्रीकरण, अनुदान और आपदा प्रबंधन ढांचे को अंतिम रूप देते समय क्षेत्र-विशिष्ट दृष्टिकोण अपनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों…
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए अपराधी करार दिया और हजारों मौतों के लिए प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक संबोधन में, खामेनेई ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में कई हजार लोग मारे गए हैं। यह 28 दिसंबर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों की लहर और उसके बाद हुए खूनी दमन में हताहतों की संख्या को लेकर किसी ईरानी नेता की ओर से पहला संकेत है। खामेनेई ने कहा, “इस विद्रोह में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिए, देशद्रोहियों को उकसाया…
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचते समय एक क्षेत्रीय यात्री विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। विमान में 11 व्यक्ति सवार थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है। परिवहन मंत्रालय प्रवक्ता एंडाह पूर्णमा सारी ने बताया कि इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया। विमान का आखिरी बार अपराह्न 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के एक पहाड़ी जिले मारोस के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने के कारण फरवरी से आठ यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यदि अमेरिका द्वारा ‘ग्रीनलैंड की पूर्ण और कुल खरीद’ के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड को इस शुल्क का सामना करना पड़ेगा, जिसे एक जून को बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से देश के संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की रक्षा करने का शनिवार को आग्रह किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बनर्जी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत से देश के लोगों को ‘‘एजेंसियों’’ द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाये जाने से बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘कृपया देश के संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, इतिहास और भूगोल को विनाश से बचाएं।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (प्रधान न्यायाधीश) हमारे संविधान के संरक्षक हैं। हम आपके कानूनी संरक्षण में हैं। न्यायपालिका में आपसे श्रेष्ठ कोई नहीं है।…
इजराइल सरकार ने गाजा में आगे की कार्रवाई की निगरानी के लिए अमेरिका द्वारा नेताओं की घोषणा पर आपत्ति जताई। इजराइल ने कहा कि गाजा कार्यकारी समिति के गठन को लेकर उससे समन्वय नहीं किया गया और यह उसकी नीति के विपरीत है। इजराइल, अमेरिका का करीबी सहयोगी है। शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्रालय को विदेश मंत्री मार्को रुबियो से संपर्क करने का निर्देश दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को घोषित समिति में कोई भी इजराइली अधिकारी शामिल नहीं है, हालांकि इजराइल के एक व्यवसायी को जरूर शामिल किया गया है।…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित पार्षदों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अहंकार या पारदर्शिता की कमी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नए पार्षद नगर निगम को ‘‘कमीशन का कारोबार’’ न समझें। भाजपा ने शुक्रवार को पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका के चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य दलों को करारी शिकस्त दी। फडणवीस ने दोनों नगर निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 30 से 35 वर्षों में पुणे में महानगर पालिका चुनावों में किसी अन्य…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.