© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2021 में तेज रफ्तार ट्रक से हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए 18-वर्षीय एक ‘सेल्समैन’ के माता-पिता को 23.45 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। एमएसीटी की अध्यक्ष सदस्य रूपाली वी. मोहिते ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि ट्रक चालक के पास दुर्घटना को टालने का अंतिम अवसर था, लेकिन वह वाहन की गति नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। न्यायाधिकरण ने पाया कि हादसे के समय ट्रक चालक के…
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जनपद के नोएडा में हुए एक सड़क हादसे के सिलसिले में एक कैंटर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 19-वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस थाना क्षेत्र में तब हुई जब एक जगुआर कार का चालक कथित तौर पर कैंटर ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान कार, ट्रक और डिवाइडर के…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में संजौली हेलीपोर्ट पर बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की, जिसे राज्य में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू में स्थित भुंटर हवाई अड्डे और रेकोंग पेयो में स्थित आईटीबीपी हेलीपैड तक के लिए दैनिक हेलीकॉप्टर उड़ान सेवाओं की शुरुआत हो गई। इसके अतिरिक्त सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ और संजौली हेलीपोर्ट के बीच भी हेलीकॉप्टर उड़ानों का संचालन किया जाएगा। संजौली से…
नयी दिल्ली बार एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की जा रही तैयारियों के तहत यहां स्थित पटियाला हाउस कोर्ट कुछ दिन कुछ घंटे के लिए बंद रहेगा। बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा द्वारा हस्ताक्षरित सार्वजनिक सूचना में कहा गया, ‘‘माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के संबंध में, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि पटियाला हाउस कोर्ट परिसर स्थित नयी दिल्ली (जिला) अदालत 22 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 23 जनवरी को अपराह्न 2 बजे तक बंद रहेगी।’’ इसमें यह…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले 43 साल के एक प्रशासनिक लिपिक की आत्महत्या के मामले में इस स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने से बुधवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्यवाही चल रही है, और रिपोर्ट का इंतजार है। पीठ ने कहा कि मृतक के परिवार को कानून के मुताबिक राहत दी गई है। उसने कहा, ‘‘हमने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। किसी भी चीज…
Bicycles for kids can make or break a child’s first riding experience, especially at age five when balance, confidence, and coordination are still developing. The right bicycle helps children feel secure while learning, reducing falls and frustration. With the Amazon sale ending tomorrow, parents can find some of the lowest prices of the season on trusted names like Hero, Lifelong, and Beetle. Instead of scrolling through endless listings, this guide focuses on bicycles for 5-year-old kids that meet non-negotiable safety requirements, feature sturdy frames, smooth brakes, and comfortable sizing, while still offering strong value. It is designed to help parents…
Let’s be honest, we all crave a glass-like glow, and that is where Korean skincare products come into the picture. That spotless, flawless, shiny skin does steal the show whenever and wherever you go. For all you makeup enthusiasts, here are the top 5 face primers you can buy for glowing skin during the Amazon Republic Day Sale.Get glass like glow with these face primers (Freepik )These face primers give you glass-like skin without feeling heavy and let your makeup stay put for hours. Moreover, they have been chosen based on the higher customer ratings and reviews.Top 5 face primers…
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कंझावला इलाके में 2017 में 400 रुपये और एक मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद एक दिहाड़ी मजदूर की हत्या के आरोपी व्यक्ति को आगरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोविन खान (40) को मंगलवार को आगरा के रिछोहा से गिरफ्तार किया गया। यह घटना एक जनवरी, 2017 को हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खान ने कथित तौर पर चाकू इसलिए रखा था क्योंकि उसे विश्वास था कि नए साल की पूर्व संध्या के कारण लोग उत्सव के रंग में रंगे…
भारती एयरटेल हुगली नदी पर बने कोलकाता के ‘विद्यासागर सेतु’ पर निर्बाध मोबाइल संपर्क प्रदान करने वाली पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि कोलकाता और हावड़ा के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर निर्बाध ‘वॉइस’ एवं डेटा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना में पूरे मार्ग पर 1.3 किलोमीटर फाइबर बिछाना तथा छह खंभों पर नेटवर्क ‘एंटेना’ लगाना शामिल था ताकि शून्य ‘ड्रॉप जोन’ सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस यातायात विभाग और हुगली नदी पुल आयुक्त (एचआरबीसी) के सहयोग से…
लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के बैग और पर्स से गहने चुराने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उससे 21 लाख रुपये से अधिक की कीमती वस्तुएं बरामद की गईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी विनय रमेशचंद्र सोनी को 14 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। जीआरपी के विशेष कार्य बल के वरिष्ठ निरीक्षक विजय खेड़कर ने कहा, आरोपी रात की यात्राओं के दौरान रेलवे यात्रियों के थैले, ट्रॉली बैग और पर्स चुराने के कई मामलों में शामिल…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.