© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। रिकी पोंटिंग का मुख्य कोच का पद संभालने और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स में आमूलचूल बदलाव देखने को मिले हैं और उसने तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल उसकी टीम उप विजेता रही थी और इस साल उसने शुरू से ही अच्छा…
रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) में पहली बार महिला टूर्नामेंट का आयोजन जून में होगा जिसमें चार फ्रेंचाइजी टीम मुकाबला करेंगी। आयोजकों ने सोमवार को यह घोषणा की। आरपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाली छह पुरुष फ्रेंचाइजी में से चार टीम महिला टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम मैदान में उतारेंगी। लीग का आयोजन 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गचीबाउली स्टेडियम में होगा। महिला वर्ग में चेन्नई बुल्स (एविड सिस स्पोर्ट्स), दिल्ली रेड्ज (आरएमजेड कॉर्प), मुंबई ड्रीमर्स (ड्रीम स्पोर्ट्स) और कोलकाता बंगा टाइगर्स (हंच वेंचर्स) की टीम हिस्सा लेगी। जीएमआर स्पोर्ट्स इस लीग का आयोजन रग्बी इंडिया के साथ मिलकर…
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार (26 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में गुवाहाटी हाई कोर्ट के 24 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी। हाई कोर्ट ने असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ मानहानि और जालसाजी के मामले में उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। असम पुलिस ने यह मामला खेड़ा के उन आरोपों के संबंध में दर्ज किया था जिनमें उन्होंने कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं। खेड़ा ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल लीव पिटीशन दायर की थी।इसे भी…
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है और उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया। बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है। सिंधू आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी। उन्होंने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया…
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि एक लोकतांत्रिक समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की भी सराहना की। यह घटना एक हाई-प्रोफाइल सालाना कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी खास मेहमान सुरक्षित हैं। हालांकि, हालात को संभालने की कोशिश में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी…
बॉबी देओल अभिनीत फिल्म बंदर के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म पांच जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसकी पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। बंदर का विश्व प्रीमियर सितंबर 2025 में 50 वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में हुआ था। फिल्म को वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताया जाता है। फिल्म निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियो द्वारा समर्थित है और इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन,…
महाराष्ट्र के अकोला में देश में सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नागपुर समेत विदर्भ के अन्य हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है तथा कुछ दूरस्थ स्थानों पर यह 47 डिग्री सेल्सियस भी हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) के अनुसार,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आ रही है। आरामबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि पहले चरण में टीएमसी का घमंड टूट गया और दूसरे चरण में निश्चित तौर पर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार और शासन की नाकामियों ने लोगों को कगार पर पहुंचा दिया है। उन्हें हटाने का संकल्प अब पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है। पीएम मोदी ने कहा कि हुगली…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर थमने से पहले राजनीतिक दलों ने अपने अभियान को अंतिम दौर में पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया। चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों और कांग्रेस के नेताओं ने जनसभाओं, रोड शो और जमीनी संपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की। हम आपको बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होना है।भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आक्रामक प्रचार अभियान चलाया। प्रधानमंत्री ने हुगली…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी और चार मई को परिणाम घोषित होने के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए फिर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत प्रचार के आखिरी दिन उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर सिंडिकेट राज चलाने, राजनीतिक हिंसा करने और राज्य में आर्थिक पिछड़ेपन का आरोप लगाया। मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में मैंने जो माहौल…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.