प्रतिरूप फोटो
Social Media
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दिसंबर 2023 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। मुंबई से मौका न मिलने पर उन्होंने गोवा का दामन थामा था। राजस्थान के खिलाफ मैच में निगाहें अर्जुन की गेंदबाजी पर थी, लेकिन सचिन के बेटे ने बल्लेबाजी से ध्यान आकर्षित किया।
महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दिसंबर 2023 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। मुंबई से मौका न मिलने पर उन्होंने गोवा का दामन थामा था। राजस्थान के खिलाफ मैच में निगाहें अर्जुन की गेंदबाजी पर थी, लेकिन सचिन के बेटे ने बल्लेबाजी से ध्यान आकर्षित किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए बाएं हाथ के अर्जुन ने सेंचुरी जड़ी थी।
अर्जुन ने 207 गेंद पर 120 रन की पारी खेली और अपने पिता सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। बता दें कि, सचिन तेंदुलकर ने महज 15 साल की उम्र में रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। गुजरात के खिलाफ उन्होंने मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
अर्जुन के क्रिकेट करियर की बात करें तो रणजी डेब्यू पर शतक जड़ने के अलावा शायद ही कोई अन्य उपलब्धि उन्होंने हासिल कि हो। 24 सितंबर 1999 को जन्में अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर क बात करें तो फर्स्ट क्लास में उन्होंने 17 मैच 33.51 के औसत से 37 विकेट लिए। 23.23 के औसत से 532 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
अर्जुन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 18 मैच में 25 विकेट झटके हैं। 102 रन बनाए हैं। टी20 में 24 मैच खेले हैं और 27 विकेट झटके हैं। 11 पारियों में 119 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी अर्जुन को कुछ खास मौके नहीं मिले हैं। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। 5 मैच खेले है। 3 विकेट लेने के अलावा 12 रन बनाए हैं। 2025 में वह बेंच पर ही बैठे रह गए। 2024 में 1 मैचखेले।
अन्य न्यूज़
