प्रतिरूप फोटो
Creative Commons
अब गूगल के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mo Gawdat का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, आने वाले 15 साल में एआई इंसानों को नरक दिखा देगा बुरा दौरा साल 2027 से शुरू होगा।
आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस के आने के बाद से इंसान के लिए कई काम आसान हो गए हैं। हालांकि, इससे इंसानी जिंदगी जितनी आसान हो गई है उससे इंसानों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। AI इंसानों के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी उभर रहा है। जॉब मार्केट में कई नौकरियों में AI ने इंसानों को रिप्लेस कर दिया है। अब गूगल के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mo Gawdat का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, आने वाले 15 साल में एआई इंसानों को नरक दिखा देगा बुरा दौरा साल 2027 से शुरू होगा।
Mo Gawdat ने डायरी ऑफ CEO पॉडकास्ट में कहा है कि, एआई आने वाले समय में व्हाइट कॉलर जॉब्स को खत्म कर देगा। यानी जिन नौकरियों के लिए पढ़ाई या डिग्री जरूर है उन पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने अपनी स्टार्टअप कंपनी Emma.love का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले ऐसी कंपनी को चलाने के लिए 350 लोगों की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब मात्र 3 लोग ये काम कर रहे हैं। एआई का फायदा कुछ अमीर और पावरफुल लोगों को ही मिलेगा, आम लोगों की नौकरियां तो जाएंगी।
पॉडकास्ट में Mo Gawdat ने बताया कि एआई नौकरियां खत्म करेगा और आर्थिक असमानता को बढ़ाएगा। नौकरिया खत्म होने के बाद लोग आजीविका के साथ-साथ जीवन का उद्देश्य भी खो देंगे। इससे मानसिक समस्याएं होंगी, अकेलापन होगा और सामाजिक विभाजन भी बढ़ेगा। मिडिल क्लास जैसा कुछ नहीं बचेगा।
अन्य न्यूज़