धूमने के लिए अक्तूबर का मौसम सबसे बढ़िया होता है। इस समय न ज्यादा गर्मी होती है न ज्यादा ठंड होती है। इस समय आप पहाड़ों से लेकर बीच ट्रिप की प्लानिंग कर लेते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आप ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता घूमने जरुर जाएं। अक्तूबर में यहां मौसम के साथ-साथ शहर का पूरा मौहाल भी बेहतरीन होता है, क्योंकि इस दौरान दुर्गा पूजा की धूम काफी देखने को मिलती है।
इस बार 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक है। इस दौरान आप कोलकत्ता घूमने जरुर जाए। यह सिर्फ टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि बड़े-बड़े पंडाल, सजावट, ढाक की आवाज और बंगाल की फेस्टिवल वाली रौनक भी देखने को मिलेगी। आइए आपको कोलकाता जाने का पूरा ट्रैवल गाइड बताते हैं।
कोलकाता में कहां-कहां घूम सकती हैं आप?
असल में कोलकाता शहर में पंडाल देखने के अलावा, यहां पर इतिहास, मंदिर, म्यूजियम, नदी और पुराने इलाको से लेकर मशहूर बाजार तक काफी कुछ है।
विक्टोरिया मेमोरियल
कोलकाता का प्लान बना रही हैं, तो आप विक्टोरिया मेमोरियल जरुर देखें। यह बेहद ही खूबसूरत है और सफेद पत्थर से बनी यह इमारत शहर की पहचान है। इसकी खासियत यह है कि यहां म्यूजियम भी है, जहां आपको इतिहास संबंधित कला भी देखने को मिलेगी। यहां की अलग-अलग गैलरी में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेगी।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता जा रहे हैं, तो हावड़ा ब्रिज, तो जरुर जाएं। ऐसा ही नहीं हो सकता है। हावड़ा ब्रिज भी कोलकाता की पहचान है। यहां जाकर आप हुगली नदी और आसपास के शहरों नजारा देख सकते हैं। अगर आपकी फोटोग्राफी पसंद है, तो भी यह जगह आपकी लिस्ट में जरुर चाहिए।
कालीघाट मंदिर
नवरात्र के दिनों में कालीघाट मंदिर के पास अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए आप कालीघाट मंदिर के जरुर दर्शन करें। यह कोलकत्ता की प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। दुर्गा पूजा के समय तो यह और भी दिव्य नजर आता है।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर
कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है दक्षिणेश्वर काली मंदिर है। यहां पर आपके पास ठीक-ठाक समय है, तो कालीघाट के साथ इसे भी प्लान में शामिल कर सकते हैं।
बेलूर मठ और इंडियन म्यूजियम
हुगली नदी के पास स्थित बेलूर मठ भी काफी सुंदर है। यहां रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का हेडक्वार्टर है। इस जगह पर आपको काफी शांति महसूस होगी। इसके अलावा, आपको इतिहास और पुरानी चीजों में ज्यादा दिलचस्प है, तो आप इंडियन म्यूजियम जा सकती हैं। यहां पर कई तरह की पुरानी और ऐतिहासिक चीजें देखने को मिल जाएंगी।
3 दिन का बनाएं कोलकाता घूमने का प्लान
पहला दिन
घूमने की शुरुआत आप पहले दिन विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करें। शाम के समय दुर्गा पंडाल देखने जरुर जाएं।
दूसरा दिन
सुबह-सुबह कालीघाट और फिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दर्शन करें। फिर बचे हुए समय में बेलूर मठ जा सकते हैं।
तीसरा दिन
इंडियन म्यूजियम और शहर के पुराने इलाकों को जरुर एक्सप्लोर करें। फिर आप स्ट्रीट या किसी लोकल मार्केट में घूमें और शॉपिंग व खाने का मजा लें।
कोलकाता जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
– दुर्गा पूजा के दिनों में होटल और ट्रांसपोर्ट की डिमांज सबसे ज्यादा होता है, इसलिए अभी से बुकिंग कर लें।
– नवरात्र के दौरान सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें।
– घूमने के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
– वहीं, मंदिर और पंडाल के नियमों का विशेष ध्यान रखें।
