भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने ‘एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी)’ के ‘सिपुत्रा गोल्फप्रेन्योर टूर्नामेंट’ में संयुक्त 19वें स्थान पर रहते हुए 2027 के एशियाई टूर कार्ड हासिल करने की अपनी उम्मीद मजबूत कर ली है। आईजीपीएल (इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग) टूर के ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता गिल अब एडीटी ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट (सत्र की समग्र तालिका)’ में नौवें स्थान पर हैं। सत्र में अब केवल एक टूर्नामेंट बाकी है और शीर्ष 10 खिलाड़ियों को अगले साल के एशियाई टूर के कार्ड मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Neeraj Chopra Asian Games से बाहर, टखने के लिगामेंट में चोट के बाद लिया फैसला
गिल ने रविवार को चौथे दौर में 69 का कार्ड खेला किया और कुल 15 अंडर पार के स्कोर के साथ टूर्नामेंट खत्म किया। उन्होंने इससे पहले तीन दौर में 70, 66 और 68 का स्कोर किया था। पिछले साल आईजीपीएल के एक अन्य खिलाड़ी करनदीप कोचर ने भी इसी रास्ते से एशियन टूर कार्ड हासिल किया था और वह अब एशियाई टूर पर खेल रहे हैं।
गिल के अलावा भारत के खलीन जोशी संयुक्त 10वें स्थान पर रहे। उन्होंने 66, 68, 69 और 67 का स्कोर किया। अमन राज 67, 69, 70 और 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 37वें, जबकि कार्तिक सिंह 72, 70, 66 और 69 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर रहे।
इसे भी पढ़ें: Neeraj Chopra Asian Games से बाहर, अभ्यास के दौरान टखने में लगी चोट
एन. अर्जुन प्रसाद और सार्थक चिब्बर कट में जगह नहीं बना सके।
