मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।” मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें: Amit Shah बोले: Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनभर मुफ्त इंसुलिन
यादव ने लिखा, “इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
