हेयरस्टाइल किसी भी महिला के ओवरऑल लुक में काफी अहम् भूमिका निभाता है। सुबह ऑफिस जाने से लेकर पार्टी तक, हम सभी तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोजाना बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाती हैं तो इससे आपके बालों और स्कैल्प को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अगर आपको अक्सर सिर में दर्द होता है, हेयरलाइन पतली लगने लगी है या बाल जरूरत से ज्यादा टूट रहे हैं, तो इसकी एक वजह आपकी टाइट हेयरस्टाइल भी हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस बारे में जानते हैं-
इसे भी पढ़ें: Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार
टाइट हेयरस्टाइल के नुकसान
अगर हर दिन टाइट पोनीटेल, बन या चोटी बनाई जाए तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। मसलन-
– टाइल हेयरस्टाइल से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है। हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने पर हेयर फॉल, बालों की धीमी ग्रोथ होने लगती है।
– ट्रैक्शन एलोपेसिया एक प्रकार का हेयर लॉस है जो बालों पर लगातार खिंचाव पड़ने से होता है। इससे माथे के पास बाल पतले होना या हेयरलाइन पीछे जाने लगती है।
– टाइट पोनीटेल की वजह से सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर भी हो सकता है। यह स्कैल्प की नसों और त्वचा पर दबाव डालती है।
– टाइट पोनीटेल से दोमुंहे बाल या बेजान व कमजोर बालों की शिकायत हो सकती है।
– टाइट हेयरस्टाइल की वजह से खुजली, रेडनेस, जलन या स्कैल्प में सूजन हो सकती है।
– टाइट हेयरस्टाइल्स के कारण पसीना ज्यादा जमा हो सकता है। जिससे समय के साथ माथे और हेयरलाइन के पास छोटे-छोटे पिंपल्स निकल सकते हैं।
– अगर लंबे समय तक बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाया जाए तो कुछ हेयर फॉलिकल्स स्थायी रूप से डैमेज हो सकते हैं।
बालों को नुकसान से कैसे बचाएं?
बालों को डैमेज से बचाने के लिए कुछ आसान तरीके आजमाए जा सकते हैं। मसलन-
– रोजाना टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें।
– हेयरस्टाइल बनाते समय कपड़े या साटन वाले स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें।
– सोते समय बाल पोनीटेल बनाने से बचें।
– हेयरस्टाइल बदलती रहें। हर दिन एक ही जगह से बाल न बांधें।
– सप्ताह में एक से दो बार स्कैल्प मसाज जरूर करें।
– मिताली जैन
