सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, SC CGL ने 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, 29 जून से लेकर 1 जुलाई 2026 तक फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो।
आवेदन फीस
-जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूस वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे।
– महिलाएं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन- नि:शुल्क
आयु सीमा
– आवेदन करने वाले कैंडीडेट की आयु 18 साल और अधिकत्तम 32 साल होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी व एसटी वालों के लिए 5 साल की छूट उम्र में दी गई। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल की छूट है।
सैलरी
इन पदों पर 25 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
-टियर – 1 एग्जाम
-टियर – 2 एग्जाम
-फिजिकल टेस्ट
-मेडिकल टेस्ट
-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इस तरह से करें आवेदन
– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
– होमपेज पर एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
– यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
– मांगी गई जरुरी डिटेल्स को दर्ज करें।
– अपनी फोटो और साइन सहित स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
– फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
– इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।
– भविष्य के लिए इस प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
