आमतौर पर 12वीं के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल या फिर इंजीनियरिंग को करियर के रूप में चुनते हैं। लेकिन अब जमाना काफी बदल चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया के हर सेक्टर में नए कॅरियर ऑप्शन खोल दिए हैं। इनमें से कई जॉब का पैकेज करोड़ों में है। यही कारण है कि AI में कॅरियर बनाने वालों की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फ्यूचर ब्राइट हो तो AI बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की टॉप कंपनियों में अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे AI कोर्स के बारै में बताने जा रहे हैं, जिनका सैलरी पैकेज करोड़ों में हो सकता है।
AI में करियर स्कोप
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें कंप्यूटर और मशीनें इंसानों की तरह सोच-समझकर फैसले लेती हैं। आज के समय में हर सेक्टर में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फाइनेंस से लेकर हेल्थकेयर, एडटेक, एग्रीकल्चर और यहां तक कि म्यूजिक इंडस्ट्री और सिनेमा में भी इसकी मदद ली जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Defence Job: सेना की वर्दी का है सपना? 12वीं और Graduation के बाद Defence Forces में शानदार Career का मौका
12वीं के बाद AI बेस्ट कोर्स
B.Sc in AI and Machine Learning
PCB या PCM से 12वीं पास छात्र इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स तीन साल का है। भारत में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, IIT हैदराबाद और एमिटी यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेज यह कोर्स कराते हैं।
B.Tech in AI
अगर आप इंजीनियरिंग माइंडसेट रखते हैं, तो एआई एंड डेटा साइंस में बीटेक कर सकते हैं। यह कोर्स चार साल का होता है। VIT, SRM यूनिवर्सिटी और IIT हैदराबाद यह कोर्स ऑफर करते हैं। 12वीं में पीसीएम करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
Diploma in AI
कम समय और कम फीस में एआई में डिप्लोमा करना करियर शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है। कई प्राइवेट और सरकारी इंस्टीट्यूट जैसे Aptech, NIELIT और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ये डिप्लोमा कोर्सेस कराते हैं। यह डिप्लोमा कोर्स 1-2 साल के होते हैं।
AI के इन कोर्स में सैलरी
बता दें कि AI के इस कोर्स की अच्छी खासी सैलरी होती है। इसमें शुरूआती सैलरी पैकेज 6 से 12 लाख रुपए हो सकती है। वहीं कुछ सालों के एक्सपीरियंस के बाद यह पैकेज 50 लाख से 1 करोड़ रुपए हो सकता है। आपको टेस्ला, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों में आसानी से नौकरी मिल सकती है, जिनका पैकेज करोड़ों का होता है।
कहां-कहां मिल सकती है नौकरी
इसरो, DRDO, BARC जैसी सरकारी एजेंसियों में आपको नौकरी मिल सकती है।
अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, OpenAI आदि में।
हेल्थकेयर AI स्टार्टअप्स
फ्रीलांस AI डेवलपर
फिनटेक और साइबर सिक्योरिटीज फर्म्स आदि में।
AVC (Autonomous Vehicle Companies)
