- Hindi News
- Career
- Raghu Rai Bhopal Gas Tragedy Photojournalist Passes Away | Current Affairs
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. भारत- न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार डील होगी
27 अप्रैल को न्यूजीलैंड और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर साइन करेंगे। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम की बैठक में इस डील पर साइन होंगे।
- न्यूजीलैंड के बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट मिनिस्टर टॉड मैक्ले के भारत दौरे के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये सहमति बनी है।
- इस डील के मुताबिक, भारत अपने 100% एक्सपोर्ट को बगैर किसी ड्यूटी के बेच सकेगा। वहीं भारत में न्यूजीलैंड के 95% निर्यात पर टैरिफ कम या खत्म कर दिया जाएगा।
- भारत और न्यूजीलैंड ने अगले पांच सालों के लिए इस द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 5 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा है।
- इस डील में न्यूजीलैंड भारतीय प्रोफेशनल्स को हर साल 5,000 वीजा का कोटा भी उपलब्ध कराएगा।
- इस डील का उद्देश्य अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर का निवेश लाना और व्यापार को दोगुना करना है।
- इस डील के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध मजबूत होंगे और इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
- भारत और न्यूजीलैंड का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 2024-25 में लगभग 1.3 बिलियन डॉलर था।
- 2024 में वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार लगभग $2.4 बिलियन तक पहुंचा था।
- इस डील के बाद स्टार्टअप, MSME और प्रोफेशनल्स को मौके मिलेंगे।
- भारत- न्यूजीलैंड के बीच निर्यात में ऊन, कोयला, लकड़ी, वाइन से लेकर एवोकाडो और ब्लूबेरी जैसी वस्तुएं शामिल हैं।
- न्यूजीलैंड को भेड़ के मांस, ऊन, कोयला और 95% से ज्यादा वानिकी और लकड़ी के सामान पर कोई ड्यूटी नहीं देनी होगी।
- हालांकि भारत ने किसानों की सिक्योरिटी के लिए डेयरी और कुछ कृषि उत्पादों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों कि इसमें शामिल नहीं किया है।
- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के दौरान 16 मार्च 2025 को बातचीत शुरू करने की घोषणा की गई थी।

2. पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम जाएंगे
27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौर में वे चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
- इस यात्रा के दूसरे दिन पीएम गंगटोक में अलग-अलग तरह के फूल और उनकी प्रजातियों के लिए जाने जाने वाले ऑर्किडेरियम सेंटर का दौरा करेंगे।
- पीएम पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के के 50वें वर्ष समारोह के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।
- इस यात्रा के दौरान पीएम 4 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, और शिलान्यास करेंगे।
- ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन से जुड़ी हैं।
- पीएम नामची जिले के यांगांग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल और NIT देवराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।
- पीएम मोदी नामची और गंगटोक जिलों को जोड़ने वाले सिरवानी और लोअर सैमडोंग में तीस्ता नदी पर दो हिंग वाले डबल-लेन स्टील आर्क पुलों की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी 2018 में सिक्किम के पाक्योंग में राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।
निधन (DEATH)
3. सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन
26 अप्रैल को सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु को भारतीय पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया में पहुंचाया था।
- रघु राय का जन्म 18 दिसंबर, 1942 को झांग (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।
- बांग्लादेश युद्ध के दौरान उनकी सशक्त फोटोग्राफी के लिए उन्हें भारत सरकार ने 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- रघु ने मशहूर फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन के मार्गदर्शन में काम किया था।
- हेनरी ने 1972 में पेरिस में उनके एग्जीबिशन प्रभावित होकर उन्हें मैग्नम फोटोज में शामिल होने के लिए नॉमिनेट किया था। रघु 1977 में मैग्नम फोटोज में शामिल हुए।
- मैग्नम दुनिया के सबसे बड़े फोटोग्राफी ऑर्गेनाइजेशन में से एक है, और इस ऑर्गेनाइजेशन में सिर्फ टॉप फोटोग्राफर ही शामिल हो सकते हैं।
- 1982 से 1992 तक वह इंडिया टुडे में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रहे।
- 1990 से 1997 के बीच रघु ने वर्ल्ड प्रेस फोटो की जूरी में तीन बार और यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता की जूरी में दो बार शामिल रहे।
- 1992 में रघु को अमेरिका में फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया गया था।
- 2017 में रघु को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया था।
- 2019 में रघु को एकेडेमी डेस बीक्स-आर्ट्स फोटोग्राफी अवार्ड मिला, जो फोटोग्राफी में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
- भोपाल गैस त्रासदी समेत मदर टेरेसा और इंदिरा गांधी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की करीबी और निजी तस्वीरें भी लीं।
- रघु की कुछ फोटोग्राफी किताबें भी हैं, जिनमें सबसे मशहूर किताबों में रघु राय का इंडिया: रिफ्लेक्शन्स इन कलर और रिफ्लेक्शंस इन ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं।

रघु राय की फोटोग्राफी को आधुनिक भारत का ‘दृश्य रिकॉर्ड’ भी कहा जाता है।
4.अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन बने
25 अप्रैल को नीति आयोग के नए वाइस- चेयरमैन अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। 24 अप्रैल को अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अपॉइंट किया गया है।
- अशोक पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक हैं और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वे सुमन बेरी की जगह लेंगे।
- 2002-2007 तक अशोक भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) रह चुके हैं।
- 2001 में अशोक इंडियन मॉनेटरी फंड (IMF) के यूरोपीय डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।
- आशोक 15वें वित्त आयोग के मेम्बर और बंधन बैंक के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं।
- नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 में हुई थी।
- नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत ‘थिंक टैंक’ है।

1987 से 2003 तक अशोक लाहिड़ी ने वर्ल्ड बैंक के साथ काम किया।
5. नीतू समरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की CEO बनीं
25 अप्रैल को नीतू समरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अपॉइंट हुईं।
- नीतू अक्टूबर 2021 से एयर पोर्ट की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनी थीं।
- नीतू ने बतौर CFO ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की फाइनेंशियल स्कीम और उसके डेवलपमेंट में बड़ी भूमिका निभाई।
- नीतू का ये अपॉइंटमेंट, एविएशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड में बदलाव के बाद हुआ है।
- नए नियम के मुताबिक भारतीय एयरपोर्ट को कोई भारतीय नागरिक ही लीड के सकेगा।
- ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने पूर्व CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया, जिससे तत्काल नेतृत्व में फेरबदल हुआ।
- वहीं CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है और उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को जेवर, उत्तर प्रदेश में इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

नीतू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री भी ली।
आज का इतिहास
- 1960 में नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरुआत हुई।
- 1972 में अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।
- 1999 में यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
———–
ये खबर भी पढ़ें..
कुकिंग ऑयल, कचरे से बनेगा हवाई जहाज का फ्यूल:असम के डॉ अतनु को मिला ‘ऑस्कर्स ऑफ साइंस’; 25 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

