- Hindi News
- Career
- VP C.P. Radhakrishnan Sri Lanka Visit First Time | April 20 Current Affairs
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरे पर आए
19 अप्रैल को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत के राजकीय दौरे पर आए।
- राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ फर्स्ट लेडी किम हे क्यूंग और एक हाई लेवल डेलीगेशन भी भारत आए हैं।
- विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति ली ने पहले दिन पीएम मोदी से मुलाकात की।
- राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी ने शिप बिल्डिंग ट्रेड, बिजनेस, इंवेस्टमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, सेमी कंडक्टर्स जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
- राष्ट्रपति ली इस यात्रा के दौरान कल्चरल एक्सचेंज और रीजनल मुद्दों पर भी बात करेंगे।
- इसके साथ ही राष्ट्रपति ली, राष्ट्रपति मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
- ये यात्रा मौजूदा सहयोग को और मजबूत करने और नए और उभरते क्षेत्रों में विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए है।
- इससे पहले जुलाई 2018 में राष्ट्रपति मून जे-इन ने भारत का दौरा किया था।

राष्ट्रपति जे म्युंग ली की ये पहली भारत यात्रा है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 2 दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे
19 अप्रैल को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे।
- ये भारत के किसी भी उपराष्ट्रपति की पहली श्रीलंका यात्रा है।
- यात्रा के पहले दिन उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन इस यात्रा के दौरान पीएम हरिनी अमरसूर्या के साथ भी बैठक करेंगे।
- राधाकृष्णन भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेंगे।
- विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच विजन महासागर और नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है।
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की ये यात्रा भारत और श्रीलंका को जोड़ने और कई पुराने संबंधों को और मजबूत करने के लिए है।
- भारत और श्रीलंका के बीच 2,500 सालों से ज्यादा का सिविलाइजेशन रिलेशन (सभ्यतागत संबंध) रहे हैं।
- भारत और श्रीलंका के बीच ट्रेड, डिफेंस, कॉर्पोरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी, एजुकेशन कल्चरल एनर्जी जैसे सेक्टर्स शामिल हैं।
- हाल ही में भारत ने श्रीलंका को 38 मीट्रिक टन पेट्रोलियम भेजा था।

ये भारत के किसी भी उपराष्ट्रपति की पहली श्रीलंका यात्रा है।
3. देश में पहला पेट्रोग्लिफ कंजर्वेशन पार्क बनेगा
18 अप्रैल को लद्दाख की प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने के देश के पहले पेट्रोग्लिफ कंजर्वेशन पार्क का शिलान्यास हुआ। ये पार्क लेह में सिंधु नदी के किनारे बनाया जाएगा।
- उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पेट्रोग्लिफ कंजर्वेशन का शिलान्यास किया।
- पेट्रोग्लिफ प्रागैतिहासिक चित्र और प्रतीक होते हैं, जिन्हें पत्थरों की सतह पर उकेरा जाता है।
- लद्दाख में ऐसे करीब 400 स्थल हैं, जहां ये शैलचित्र पाए गए हैं।
- पर्यटन और तेजी से हो रहे निर्माण कार्य की वजह से इस धरोहर को संरक्षित करने का फैसला लिया गया है।
- सिंधु और जांस्कर नदियों के किनारे स्थित पेट्रोग्लिफ्स ज्यादा जोखिम भरे हैं।
- इस पार्क में इन शैलचित्रों को संरक्षित किया जाएगा और पर्यटकों के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा।
- विरासत के संरक्षण के लिए अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने MoU पर साइन किया।
- लद्दाख के पेट्रोग्लिफ (शिलाचित्र) विभिन्न कालों के हैं, जो 2,000 से 5,000 वर्ष पुराने तक माने जाते हैं।
- कुछ शुरुआती चित्र कांस्य युग (दूसरी से तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व) के माने जाते हैं, जबकि बाद के चित्र 8वीं से 10वीं शताब्दी ईस्वी के शुरुआती तिब्बती युग के माने जाते हैं।
- पेट्रोग्लिफ अफ्रीका, साइबेरिया, स्कैंडिनेविया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में भी हैं।
- सबसे पुराने पेट्रोग्लिफ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मुरुजुगा में माने जाते हैं, जो 40,000-50,000 वर्ष पुराने हैं।
- भारत में सबसे पुराने पेट्रोग्लिफ (शिलाचित्र) और प्रागैतिहासिक चित्र मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के भीमबेटका में पाए जाते हैं, जो लगभग 30,000 वर्ष पुराने हैं।

पार्क में लद्दाख के कमजोर और अलग-थलग जगहों से इकट्ठे किए गए पेट्रोग्लिफ्स रखे जाएंगे।
निधन (DEATH)
4. सीनियर बीजेपी नेता बलबीर पुंज का निधन
18 अप्रैल को सीनियर भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे।
- पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वर्ष 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया।
- 1990 में पुंज ने सक्रिय राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए।
- पुंज पहली बार 2000 से 2006 तक उत्तर प्रदेश और दूसरी बार 2008 से 2014 तक ओडिशा से राज्यसभा सांसद रहे।
- पुंज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।
- 2013 में पंजाब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा।
- पुंज ने अपने करियर में कई किताबें लिखीं, जिनमें ‘अयोध्या से संवाद’ उनकी सबसे चर्चित किताबों में से एक है।
- इस किताब में उन्होंने अयोध्या विवाद के इतिहास को सरल तरीके से समझाया है।

बलबीर पुंज 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़े थे। उनकी रचनाएं कई मैगजीन व न्यूज पेपर में प्रकाशित होती थीं।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
5. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा
19 अप्रैल को BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे।
- BCCI के मुताबिक, अगरकर का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे।
- BCCI के नियमों के मुताबिक, सिलेक्टर अधिकतम चार साल तक पद पर रह सकता है।
- BCCI बोर्ड ने 2023 में दो साल के लिए अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया था।
- 2025 में अगरकर को पहले ही एक साल का एक्सटेंशन मिल चुका है, अब उनका कार्यकाल 2027 तक के लिए रिन्यू किया जा रहा है।
- इस तरह अगरकर कुल चार साल चीफ सिलेक्टर रहेंगे।
- अजित अगरकर के कार्यकाल में अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई।
- इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 में दो टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी।
- इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
6. 24,815 करोड़ के दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
18 अप्रैल को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,815 करोड़ की लागत के दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।
- ये प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करेंगे। जिससे मौजूदा भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 601 किमी बढ़ जाएगा।
- प्रोजेक्ट में गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन और राजमुंदरी (निदादावोलु)-विशाखापत्तनम (दुव्वाडा) तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण शामिल है।
- गाजियाबाद-सीतापुर परियोजना ₹14,926 करोड़ की अनुमानित लागत होगी। इसमें 403 किमी का ट्रैक तैयार किया जाएगा यानी 403 किमी की दूरी तय की जाएगी।
- राजमुंदरी (निदादावोलु)-विशाखापत्तनम (दुव्वाडा) परियोजना में ₹9,889 करोड़ की लागत होगी और इससे 198 किमी की दूरी तय की जाएगी।
- गाजियाबाद-सीतापुर प्रोजेक्ट में 6 नए स्टेशनों को भी डेवलप किया जाएगा। इसमें न्यू हापुड, न्यू मोरादाबाद, न्यू रामपुर, न्यू बरेली, न्यू शाहजहांपुर और न्यू सीतापुर शामिल हैं।
- इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से हर साल 36 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई हो सकेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत में सालाना 2,877 करोड़ रुपए की कमी आएगी।
- इस प्रोजेक्ट राजमुंदरी (निदादावोलु)-विशाखापत्तनम (दुव्वाडा) की समयसीमा पांच साल है और इसमें गोदावरी नदी पर 4.3 किमी लंबे रेल पुल को भी शामिल किया गया है।

ये प्रोजेक्ट हावड़ा-चेन्नई उच्च-घनत्व नेटवर्क का भी हिस्सा है और काकीनाडा, मछलीपट्टनम और गंगावरम सहित प्रमुख बंदरगाहों को भी जोड़ता है।
आज का इतिहास
- 1889 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का ऑस्ट्रिया में जन्म हुआ।
- 1902 में मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
- 2011 में ISRO ने पीएसएलवी (PSLV) के जरिए 3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
अर्थव्यवस्था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा:गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, 18 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

