- Hindi News
- Career
- Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India | April 9 Current Affairs
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
निधन (DEATH)
1. पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन
8 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन हो गया।
- मोहसिना 93 साल की थीं और मेरठ से 2 बार सांसद रहीं थीं।
- मोहसिना साल 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सांसद चुनी गईं थीं।
- मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं।
- मोहसिना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले।
- 1984 से 86 तक मोहसिना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शहरी विकास मंत्री रहीं।
- मोहसिना 1986 में पर्यटन मंत्री बनीं और 1989 में परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री रहीं।
- मोहसिना 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य भी रहीं।

मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं।
2. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर
8 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के साथ मुलाकात की।
- बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।
- रहमान की इस यात्रा को ‘सद्भावना यात्रा’ नाम दिया गया है, हालांकि इसमें द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात होगी।
- यात्रा के दौरान रहमान ट्रेड और कनेक्टिविटी, बॉर्डर के पार इलैक्ट्रिसिटी ट्रेड और मेडिकल टूरिज्म पर भी बातचीत कर सकते हैं।
- दोनों नेताओं के बीच गंगा वाटर ट्रीटी पर भी बातचीत हो सकती है, जो जल्द ही एक्सपायर होने वाली है।
- रहमान ने अपनी इस यात्रा के दौरान 7 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।
- ढाका में नए पीएम तारिक रहमान के सत्ता संभालने के बाद ये किसी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है।
Pleased to host FM Khalilur Rahman of Bangladesh and his delegation this afternoon.We discussed strengthening our bilateral relationship in its various facets. Also exchanged views on regional and global developments.Agreed to remain in close touch.@BDMOFA 🇮🇳 🇧🇩 pic.twitter.com/qAf87w2cvr— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 8, 2026

3. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत ने 2 गोल्ड जीते
7 अप्रैल को ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश की जोड़ी ने 10मी एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।
- भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी कियानसुन याओ और काई हू ने को हराया।
- पलक ने 2023 में 18 सालों में पहली बार एशियाई गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था।
- 2024 में पलक ने पेरिस ओलिंपिक टीम में भी क्वालीफाई किया था।
- वहीं, 2024 में मुकेश ने 25 मीटर पिस्टल में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था।
- मुकेश ने 2026 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में गोल्ड जीता था।
- ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 4 से 13 अप्रैल तक स्पेन के ग्रेनाडा के लास गैबियास शूटिंग सेंटर में हो रहा है।

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) करता है।
4. भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा
7 अप्रैल को भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी।
- ये खाद्यान्न विदेश मंत्रालय ने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत भेजा है।
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।
- सेशेल्स को फूड सिक्योरिटी सपोर्ट के तहत ये पहली खेप भेजी गई है और आने वाले समय में और भी अनाज भेजा जाएगा।
- भारत द्वारा घोषित 175 मिलियन डॉलर के स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की सहायता शामिल है।
- ये मदद मैरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग, इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी जाएगी।
- सेशेल्स आयात पर निर्भर रहने वाला एक छोटा सा द्वीप है। भारत-सेशेल्स के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन 1976 से हैं।

विशेष आर्थिक पैकेज भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का हिस्सा है।
5. TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2026 का ड्राफ्ट जारी किया
7 अप्रैल को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 के लिए ड्राफ्ट जारी किया।
- TRAI ने इससे पहले 2024 में कंज्यूमर प्रोटेक्शन (12वां संशोधन) रेगुलेशन 2024 जारी किया था।
- इस ड्राफ्ट के मुताबिक, सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को वॉयस और एसएमएस के लिए कम से कम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर देना होगा।
- ट्राई ने कहा, ‘कई ऐसे सुझाव आए हैं कि कंज्यूमर को कम ड्यूरेशन के वॉयस और एसएमएस के पैक की जरूरत है।’
- कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में संशोधन का उद्देश्य खासतौर पर बुजुर्ग और कम डेटा यूज करने वाले यूजर्स को डेटा सर्विस के खर्च से बचाना है।
- कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में अब कम समय और लंबे समय, सभी तरह के पैक होंगे।
- ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर ड्राफ्ट डाल दिया है। इस पर 28 अप्रैल तक सुझाव भेजे जा सकते हैं।
- 20 फरवरी 1997 को एक अधिनियम के तहत TRAI की स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी हैं।
6. भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना
7 अप्रैल को तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) का 500 मेगावाट का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) कमर्शियल प्रोडक्शन लिए तैयार हो गया है।
- रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाया।
- परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये जितना ईंधन (यूरेनियम) इस्तेमाल करता है, उससे कहीं ज्यादा प्रोड्यूस करता है, इसीलिए इसे ‘ब्रीडर’ कहा जाता है।
- ये पूरी तरह स्वदेशी इंजीनियरिंग से तैयार किया गया है। इसे बनाने में 200 से ज्यादा भारतीय MSME और निजी कंपनियों ने कलपुर्जे बनाए हैं।
- यह रिएक्टर भारत के ‘तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिससे भविष्य में थोरियम के इस्तेमाल का रास्ता खुलेगा।
- भारत में लगभग 9.63 लाख टन थोरियम का भंडार है। एक बार जब तीसरा चरण पूरा हो जाएगा, तब ये भंडार भारत को अगले 400 वर्षों तक निर्बाध बिजली पैदा करने में सक्षम होंगे
- फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) ने बनाया है।
- इस रिएक्टर को बनाने में 22 साल का समय लगा है। इसकी कुल लागत 7,700 करोड़ रुपए है और ये 100% स्वदेशी तकनीक से बना है।

फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) ने बनाया है।
आज का इतिहास
9 अप्रैल
- 1860 में फ्रांस के वैज्ञानिक एडवर्ड-लियोन स्कॉट डी मार्टिनविले ने पहली बार मानव आवाज की रिकॉर्डिंग यानी phonautograph की।
- 1965 में कच्छ के रन में भारत-पाक युद्ध छिड़ा। इस दिन को शौर्य दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।
- 1989 में एशिया की पहली पूरी तरह भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू हुई।
—————————
ये खबरें भी पढ़ें…
भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बनीं मेनका गुरुस्वामी: NASA का आर्टेमिस II पृथ्वी से सबसे दूर पहुंचा; 8 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

