- साल 2007 में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में पहले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सुपर 4 के पहले ही मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी 4 में भारतीय टीम ने उस टाइम की वनडे वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहली बार ट्रॉफी उठाई।
- इसके बाद भारतीय टीम 7 साल बाद नॉकआउट में पहुंची। 2014 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम 4 में भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में प्रवेश किया। यहां भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम श्रीलंका से हार गई। इसके बाद धोनी की कप्तान में भारतीय टीम लगातार छठा टीम श्रीलंका से हार गई। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार छठा टी20 वर्ल्डकप खेलने उतरी। 2016 में भारतीय टीम तीसरे बार सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसे वेस्टइंडीज ने मात दी।
- 2018 और 2020 का टी20 वर्ल्ड कप अलग-अलग कारणों की वजह से नहीं हो पाया। 2021 में यूएई में टी20 वर्ल्ड कप आयोजन हुआ और भारतीय टीम यहां पहली बार वर्ल्ड कप पाकिस्तान से हार गई। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को तिलिस्म फिर तोड़ने में नाकाम रही और पहले ही राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद 2022, 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने आखिरी 4 में जगह बनाई।
- 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय को इंग्लैंड से 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने उसी इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने अब तक 5 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हिस्सा लिया है और 3 बार आगे बढ़ी है तो दो बार-सेमीफाइनल में ही सफर समाप्त हो गया है।
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Related Posts
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
