अमेरिका में हायर एजुकेशन काफी ज्यादा महंगा है। यहां पर सिर्फ ट्यूशन फीस ही नहीं बल्कि खाने-पीने, हॉस्टल, किताबें और ट्रैवल का खर्च भी खुद ही उठाना पड़ता है। वहीं वीजा की फीस भी स्टूडेंट्स को अपनी जेब से ही भरनी पड़ती है। इस कारण से विदेशी स्टूडेंट्स का बजट लाखों रूपए तक पहुंच जाता है। विदेशी स्टूडेंट्स को अमेरिकी सरकार से फाइनेंशियल एड या फेडरल स्टूडेंट लोन भी नहीं मिल सकती है।
यही कारण है कि अमेरिका के कई ऐसे कॉलेज हैं, जो विदेशी स्टूडेंट्स को अपने यहां पढ़ाने बुलाने के लिए लाखों में फाइनेंशियल एड देते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेडमिक ईयर 2024-25 में करीब 823 कॉलेजों में विदेशी स्टूडेंट्स को औसतन 25,000 डॉलर की आर्थिक मदद दी गई। वहीं 20 कॉलेज ऐसे थे, जहां पर विदेशी स्टूडेंट्स को औसत से 3 गुना ज्यादा फाइनेंशियल एड मिला, जोकि 84,000 डॉलर था। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कॉलेजों में सबसे ज्यादा फाइनेंशियल एड मिल रही है।
इसे भी पढ़ें: Singapore Startup Visa: Business का सपना होगा पूरा, Singapore दे रहा खास EntrePass Visa, जानें Eligibility और फायदे
सबसे अधिक फाइनेंशियल एड देने वाले कॉलेज
वेस्लेयन यूनिवर्सिटी – 75 लाख रुपये
विलियम कॉलेज – 73.67 लाख रुपये
हैवरफोर्ड कॉलेज – 72.90 लाख रुपये
वासर कॉलेज – 71.85 लाख रुपये
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी – 70.72 लाख रुपये
पोमोना कॉलेज – 72.40 लाख रुपये
वेलेस्ली कॉलेज – 73.38 लाख रुपये
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी – 70.26 लाख रुपये
डार्टमाउथ कॉलेज – 70.11 लाख रुपये
ड्यूक यूनिवर्सिटी – 73.53 लाख रुपये
स्मिथ कॉलेज – 69.37 लाख रुपये
येल यूनिवर्सिटी – 69.87 लाख रुपये
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – 68.89 लाख रुपये
प्रोविडेंस कॉलेज – 68.64 लाख रुपये
ब्राउन यूनिवर्सिटी – 68.53 लाख रुपये
एमहर्स्ट कॉलेज – 68.83 लाख रुपये
कोल्बी कॉलेज – 67.36 लाख रुपये
स्वार्थमोर कॉलेज – 67.66 लाख रुपये
कोलगेट यूनिवर्सिटी – 66.87 लाख रुपये
टफ्ट्स यूनिवर्सिटी – 66.70 लाख रुपये
बता दें कि विदेशी स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल एड देने के मामले में वेस्लेयन यूनिवर्सिटी सबसे आगे है। यहां पर स्टूडेंट्स को 75 लाख रुपए की फाइनेंशियल मदद दी जा रही है। अकेडमिक ईयर 2024-25 में 108 विदेशी छात्रों को कनेक्टिकट की प्राइवेट लिबरल यूनिवर्सिटीज से आर्थिक मदद मिली थी। पोमोना कॉलेज, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी को छोड़कर इस लिस्ट में शामिल 20 कॉलेजों में से अधिकतर अमेरिका के पूर्वी हिस्से में हैं।
इस लिस्ट में कनेक्टिकट की 2, न्यूयॉर्क की 3 और मैसाचुसेट्स राज्य की 5 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। वहीं पेंसिल्वेनिया और रोड आइलैंड की भी 2-2 यूनिवर्सिटी लिस्ट का हिस्सा हैं। वहीं इसके बाद हैम्पशायर, मेन और नॉर्थ कैरोलिना की यूनिवर्सिटी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
