Live
ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रूस से तेल खरीद पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है।
Today 12:33 |
किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएमअब भारत-अमेरिका की स्थिति पर पीएम मोदी में भारत का रुख साफ करते हुए अमेरिका के लिए एक और स्टेटमेंट जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और देश उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगा। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के एक दिन बाद आई है। |
Today 12:29 |
भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशतट्रंप ने बुधवार को ‘ओवल कार्यालय’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमने तेल को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है। वे दूसरे सबसे बड़े खरीदार हैं और रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब हैं।’’ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के शासकीय आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है, जो कि किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है। |
अन्य न्यूज़