हर ब्राइड का ड्रीम होता है कि वह अपने शादी के सभी फंक्शन में बेहद सुंदर और प्यारी नजर आए। हल्दी की रस्म की रस्म के लिए बात ही कुछ और होती है। इस दिन हैवी मेकअप की जरुरत नहीं होती है और न ही हैवी ज्वेलरी की।
बस आप हल्के रंगों के आउटफिट, चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान और खूबसूरत एक्सेसरीज मिलकर ब्राइडल लुक को खास बना सकते हैं। ब्राइड हल्दी के लिए कपड़ों के साथ-साथ अपनी ज्वेलरी पर भी खास ध्यान दें। अगर आपकी शादी बेहद नजदीक आ चुकी है, तो आप हल्दी के लिए ये 4 डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीद सकते हैं।
फ्लोरल ज्वेलरी से मिलेगा फ्रेश और खूबसूरत लुक
हल्दी वाले दिन फूलों से बनीं हुई ज्वेलरी हमेशा से पसंद की जाती है। अब आप पीले, सफेद और नारंगी फूलों को मिलाकर खूबसूरत नेकपीस, मांग टीका और ईयररिंग्स का सेट चूज कर सकते हैं। इसके साथ ही हाथों में फ्लोरल कंगन पहनकर पूरा लुक को और भी खास बना सकते हैं।
यदि आपका लहंगा या साड़ी सिंपल है, तो इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक में रंगों की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। दिन के समय होने वाली हल्दी सेरेमनी के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।
पर्ल ज्वेलरी से दें हल्दी लुक को एलिगेंट टच
आजकल पर्ल ज्वेलरी काफी पंसद की जा रही है। आप चाहे तो पर्ल ज्वेलरी ट्राई कर सकते हैं। मोतियों से बना चोकर, लंबे ईयररिंग्स और मैचिंग मांग टीका आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी बना सकते हैं।
आप येलो, आइवरी और पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ पर्ल ज्वेलरी पहन सकते हैं। वहीं, आप अपने हाथो में हाथफूल भी पहन सकते हैं।
फ्लोरल और पर्ल का कॉम्बिनेशन दिखेगा खास
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो फ्लोरल और पर्ल का कॉम्बिनेशन को चूज कर सकते हैं। इसमें फूलों के साथ छोटे-छोटे मोतियों का प्रयोग किया जा सकता है। इससे ज्वेलरी को एक अलग लुक मिलता है।
इसमें आप नेकलेस, झुमके और मांग टीका का सेट चूज कर सकते हैं। ब्राइड के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है, जिनको पारंपरिक ज्वेलरी पसंद है, लेकिन वे अपने लुक में थोड़ा मॉर्डन टच भी दे सकते हैं।
ट्रेडिशनल कुंदन ज्वेलरी से बनाएं रॉयल लुक
एकदम रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहते हैं, तो आप कुंदन ज्वेलरी को वियर कर सकते हैं। कुंदन का चोकर, बड़े झुमके और मांग टीका आपके ब्राइडल लुक को खास बना सकते हैं।
आप अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से गोल्डन, व्हाइट या कलरफुल कुंदन डिजाइन चूज कर सकते हैं। साथ ही हाथों में हल्के कंगन पहन सकते हैं, जिससे ज्वेलरी और आउटफिट में बैलेंस नजर आएं।
