DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) द्वारा साझा की गई पोस्ट
सुजैन खान ने दिलजीत को बताया फैन
सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘बॉम्बे, कल बंगलूरू में। गेट शाम 3 बजे खुलेंगे।’ सिंगर की पोस्टर पर सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं आपकी फैन हूं। भाई आप अद्भुत हो।’ कॉप सोनी मीना नाम की एक यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा ‘दिलजीत’। इसके बाद उन्होंने कई इमोजी कमेंट किए हैं। कई दूसरे यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।
धमकियों पर क्या बोले दिलजीत?
इतना ही नहीं, बंगलूरु में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट ऐसे समय होने वाला है, जब उनके कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की कथित धमकियां मिली हैं। सिंगर ने बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर अपनी बात कही है। दिलजीत बोले- ‘आमची मुंबई। वो कहते हैं, दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। वाह! उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। धमका दिया जाए। किसी भी तरह से रोक दिया जाए’। इसके बाद दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया- शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है। दिलजीत ने आगे कहा, ‘मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं वह गांव के हैं। मैं खुद भी गांव से हूं। अगर आपको मेरा कोई गाना नहीं भी समझ आया लेकिन जो मिट्टी की खुशबू है, गांव की, वह जरूर समझ आएगी’।
‘ऑरा इंडिया टूर’ के बारे में जानकारी
आपको बताते चले कि, दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर से की थी। इस टूर के तहत पहला कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुआ था। आज यानी 29 नवंबर को यह कॉन्सर्ट बंगलूरू में होने वाला है। दिलजीत का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर 2026 को कोलकाता में होगा।
