ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा हरी सब्जियां खाईं जाती है। बाजारों में तो हरी सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है। इस दौरान आपके घर में मूली जरुर आ रही होगी। पराठे के लिए मूली लेते हैं और उसके हरे-भरे पत्ते, हम सभी फेंक देते हैं। अब आपको इन्हें फेकने की कोई जरुरत नहीं है।
क्योंकि जो पत्ते आप बेकार समझकर फेंक देती है, उन्हीं से बनती है सर्दियों की सबसे तीखी और स्वादिष्ट चटनी। मूली के पत्तों की चटनी को पराठा, दाल-चावल या फिर बासी रोटी के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
मूली चटनी की सामग्री
मूली – 1 कप छीलकर कद्दूकस की हुई
मूली के कोमल पत्ते – 1 कप अच्छे से धोकर बारीक कटे हुए
हरा धनिया- 1/2 कप
पुदीने के पत्ते- 8-10
हरी मिर्च – 2-3 अपने स्वाद के हिसाब से
अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
ताजा दही- 1/2 कप
भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक- 1/3 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद के हिसाब से सादा
चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
मूली के पत्तों की चटनी बनाने का तरीका
मूली चटनी बनाने के लिए इन जरुरी स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1- पत्तों को तैयार करें
इसके लिए आप मूली के पत्तों से मोटी डंडी निकाल लीजिए। अब नरम और हरे पत्ते ही रखें। इनको आप 2-3 बार अच्छे पानी से धो लें, क्योंकि इनमें मिट्टी बहुत होती है।
स्टेप 2- सब कुछ मिक्सी में डालें
फिर आप मिक्सी के जार में कद्दूकस की हुई मूली, पत्ते, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और दही मिला लें। यदि आपकी क्रीमी चटनी चाहिए, तो दही डालें, नहीं तो तीखी-खट्टी चाहिए, तो नींबू का रस डालें। आप इन दोनों एक साथ न डालें।
स्टेप 3- पीसें
ध्यान रहे कि मिक्सी को एक साथ देर तक न चलाएं। इसको रुक-रुक कर न चलाएं। चटनी को थोड़ी दरदरी ही पीस लें। बिल्कुल बारीक पेस्ट अच्छी नहीं लगेगी। इसमें पानी डालने की कोई जरुरत नहीं है। असल में मूली और दही में काफी पानी होता है।
स्टेप 4: ऊपर से तड़का या चाट मसाला
चटनी पीसने के बाद इसे कटोरी में निकालें और ऊपर से थोड़ा-सा चाट मसाला जरुर छिड़कें। आप चाहे तो ऊपर से एक चम्मच सरसों के तेल में हींग-जीरे का छोटा-सा तड़का लगा सकती हैं। तैयार है आपकी मूली के पत्तों की तीखी चटनी।
