बांग्लादेश में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं क्योंकि देश हिंसा की आग में बुरी तरह जल उठा है। चारों तरफ आगजनी, बवाल और तांडव भी नजर आ रहा है और अब तो हालात इतने बिगड़ गए हैं कि तारिक रहमान को अपनी कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। यानी कि बांग्लादेश में कब तख्ता पलट हो जाए कब यह खबर सामने आ जाए कहा नहीं जा सकता। इस बात को लेकर तारिक रहमान इतने ज्यादा भड़क गए हैं। ना सिर्फ शेख हसीना को इस हिंसा के पीछे जिम्मेदार बता रहे हैं बल्कि भारत पर भी अब खींज निकालते हुए नजर आ रहे हैं। तारिक रहमान का इस हिंसा को लेकर बहुत बड़ा बयान सामने आया और तारिक रहमान छूटते ही कहते हैं इन सभी हत्याओं का, हिंसा का, आगजनी का, बवाल का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह शेख हसीना है। उनकी पार्टी के लोग हैं जो इस तरीके की हरकत बांग्लादेश में करने का काम कर रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और तारिक रहमान उस चीज पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। तारिक रहमान के जरिए अभी हाल फिलहाल में बैठक करते हुए बीजेपी मतलब जो बॉर्डर गार्ड हैं उनको पूरे बांग्लादेश में तैनात करते हुए चारों तरफ से घेराबंदी के आदेश जारी कर दिए गए। बावजूद उसके ना बवाले रुक रहे हैं, ना हिंसा रुक रही है और तो और अब बवालियों ने सीधा-सीधा मोहम्मद यूनुस के घर को भी फूंक डाला है। बड़े-बड़े नेताओं को अब टारगेट किया जा रहा है और इसी बात को लेकर अब तारिक रहमान को डर सताने लगा है कि क्या उनके हालात भी शेख हसीना वाले तो नहीं होने वाले? क्या उन्हें भी यह नौबत तो नहीं झेलने के लिए मिलेगी जिस तरीके से शेख हसीना को इस हिंसा के बाद से तख्तापलट जब हुआ तो बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा।
तारिक रहमान को भी इसी तरह भागना पड़ेगा?
इन सवालों के बीच तारिक रहमान सीधे तौर पर भारत पर भड़कते हुए नजर आए हैं। नाम तो नहीं लिया लेकिन शेख हसीना पर पूरी हिंसा का ठीकरा फोड़ते हुए तारिक रहमान ये कह रहे हैं कि शेख हसीना की पार्टी ये सब कर रही है। शेख हसीना बॉर्डर पर बैठे अपने आकाओं को खुश करवाने के लिए ये सब हिंसा भड़कवा रही हैं। सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं ले लेकिन इनडायरेक्टली भारत को निशाना बनाते हुए तारिक रहमान नजर आ रहे हैं। अब तारिक रहमान भूल रहे हैं कि भारत पर आंख उठाना, भारत से पंगा लेना उन्हें कितना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि जब हालातों में बांग्लादेश फंसता है तो भारत ही एक ऐसा देश है जो सबसे पहले बांग्लादेश को मुसीबत से निकालने में उसके साथ खड़ा नजर आता है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में शांति स्थापित करने में नाकाम प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत को बदनाम करने की कोशिश कर डाली है। इसके लिए उन्होंने पूर्व पीएम पीएम शेख हसीना का सहारा लिया। तारिक रहमान ने सत्ता से बेदखल हुई। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पार्टी आवामी लीग पर आरोप मढ़ दिया है कि वह देश में अशांति आगजनी हत्या करवा रही है और तारिक रहमान भारत का नाम लिए बिना कह रहे हैं कि वह ऐसा सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए कर रही हैं। भारत से सटे उत्तर-पश्चिमी जिले लाल मुनीरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तारिक रहमान ने यह आरोप लगाया है और सीधे तौर पर कह रहे हैं कि अगस्त 2024 के विद्रोह के बाद बांग्लादेश से भागने वाले आवामी लीग के नेता देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि लोग छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन से हासिल हुए अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने वहां के लोगों को भी आगाह किया है कि इनके खिलाफ एकजुट हो जाओ।
पीएम रहमान ने लोगों को उकसाते हुए कहा है कि क्या आप उन्हें ऐसा करने देंगे? साथ ही साथ देश से बाहर रहते हुए भी उन्होंने एक बार फिर आगजनी और आतंकवाद की अपनी राजनीति शुरू कर दी है। आरोप यह भी लगाए हैं कि लोगों पर पीछे जो हमले हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं, उन सभी के पीछे शेख हसीना की पार्टी है। तो जाहिर तौर पर शेख हसीना भारत में अगस्त 2024 से रह रही हैं। लेकिन उन्होंने आने वाले दिसंबर में किसी कीमत पर बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले ही बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। ऐसे में तारिक रहमान ने यह आरोप आवामी लीग द्वारा बुलाए गए देशव्यापी एक दिन के लॉकडाउन को लेकर जो सामने आया है उस पर लगाए हैं और शेख हसीना पर वह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी का संकेत देते हुए बांग्लादेश की सरकार से नया पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड भी मांग लिया है। लेकिन सरकार जो है संयोग करने के बजाय सीधा-सीधा अब शेख हसीना को बार-बार आतंकी कहती है। बार-बार गंभीर आरोप लगाती है। आप तस्वीरें देख सकते हैं कि बांग्लादेश के हालात क्या बने हुए हैं।
चारों तरफ से भीड़ भागती नजर आ रही है। कोई अपनी जान बचा रहा है तो कोई इस पूरे माहौल से निकलने की कोशिश कर रहा है। और सबसे बड़ी बात तो है ये है कि भारत लगातार शांति की बात करता है। लेकिन अब तारिक रहमान सीधे तौर पर शेख हसीना को लेकर भारत सरकार पर ही भड़क रहे हैं। भारत पर ही भड़क रहे हैं। जबकि भारत सरकार ने साफ तौर पर यह कहा था कि शेख हसीना जब बांग्लादेश लौटना चाहती हैं और आप लोग भी चाहते हैं कि शेख हसीना बांग्लादेश आए तो फिर शर्तों को क्यों नहीं माना जा रहा? क्यों शेख हसीना को वो राइट नहीं दिया जा रहा जिसमें वो अपनी सजा के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दे सकती हैं और आगे की कारवाई शुरू कर सकती हैं। यहां तो तारिक रहमान का यह कहना है कि शेख हसीना को वापस लाया जाएगा। फांसी की सजा पर चढ़वाया जाएगा। यहां उनके खिलाफ पूरी तैयारी कर ली गई है। शेख हसीना को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
