वोट चोर गद्दी छोर वोट चोर गद्दी छोर ये नारा आपने कई बार सुना होगा विपक्षी पार्टियां खासतौर पर कांग्रेस इस नारे के जरिए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाती रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कई मौकों पर इस नारे का इस्तेमाल करते रहे हैं। एक शख्स ने राहुल गांधी के सामने खड़े होकर ना सिर्फ यही नारा लगाया बल्कि इसका अंग्रेजी में अनुवाद करते हुए कहा वोट थीफ लीव योर सीट। दरअसल यह कोई आम शख्स नहीं बल्कि इटली के एक बड़े राजनीतिक चेहरे जियाकोमो फिलबेक हैं जो यूरोपियन सोशलिस्ट यानी पीएस के महासचिव हैं और हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट 2026 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। फिलिबेक ने अपने भाषण में राहुल गांधी की तारीफ की। भारत में लोकतंत्र पर खतरा होने का दावा किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में खड़े होने की अपील भी कर दी। वहां सामने बैठे राहुल गांधी इस दौरान मुस्कुराते हुए और तालियां बजाते हुए भी नजर आए। लेकिन सवाल यह है कि भारत के एक राजनीतिक नारे को विदेशी नेता ने भारतीय मंच से क्यों दोहराया?
इसे भी पढ़ें: मेलोनी ने लिया ‘योगी एक्शन’ तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू
अब इस बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सहयोगी पार्टी ने ही आपत्ति जता दी है। मेलोनी की पार्टी की एक नेता डेबोरा बर्गमिनी ने साफ कहा है कि यूरोप के लोगों को भारत को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। करोड़ों मतदाताओं वाले देश की अपनी लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं और न्यायपालिका है। यानी भारत में शुरू हुआ वोट चोर गद्दी छोड़ का विवाद अब इटली की राजनीति तक पहुंच चुका है और इस पूरे मामले में बीजेपी ने विदेशी नेता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की। आज मित्र देश में हम इसी विषय पर बात करेंगे। जियोकोमो फिलिबेक ने क्या कहा वह बताएंगे। उनके खिलाफ मेलोनी की सहयोगी पार्टी ने आपत्ति जता दी वो भी बताएंगे और बीजेपी ने क्या कुछ कहा वो भी इस वीडियो में हम आपको बताएंगे। नमस्ते जय हिंद मैं हूं ऋषि सिंह और आप देख रहे हैं मित्र देश। दरअसल कांग्रेस की ओर से हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठन से जुड़े नेताओं को बुलाया गया था। इन्हीं में एक नाम था जियोकोमो फिलिपेक का। फिलिपेक यूरोपियन सोशलिस्ट यानी पीएस के महासचिव हैं। यह यूरोप की केंद्र वामपंथी राजनीतिक पार्टियों का एक बड़ा संगठन है।
इसे भी पढ़ें: यूरोप में पत्थरों से घेराबंदी, आखिर किससे इतना डर? क्या मिला भारत को गाली देने का श्राप
अब समिट के दौरान फिलिबेक ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत की रक्षा की है। फिलबेक का पूरा भाषण भारत में मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के इर्द-गिर्द था। उन्होंने चुनावी सूची में कथित गड़बड़ी और लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने एसआईआर के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। इसके बाद फिलबेक ने ऐसा बयान दिया जिसने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक विवाद में बदल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसकी रक्षा करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ा होना जरूरी है। अपने भाषण के अंत में उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक नारे वोट चोर गद्दी छोड़ को दोहराया। इतना ही नहीं उन्होंने इसका अंग्रेजी अनुवाद करते हुए कहा कि वोट थीफ लीव योर सीट।
