केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में घायल लोगों से अपोलो अस्पताल में मुलाकात की। शाह शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे। हादसे के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में रविवार के लिए तय अपने सभी दुर्गा पूजा कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
शाह ने जताया दुख, घायलों से मिलने का किया ऐलान
कोलकाता पहुंचने के बाद शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की अत्यंत हृदयविदारक खबर मिली है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है।’’
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, ‘‘मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
शाह ने कहा कि प्रशासन घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने में जुटा है। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल में कल के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा। मैं मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah and Chief Minister Suvendu Adhikari meet those injured in the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident at Apollo Hospital https://t.co/3Ym97VirEQ
— ANI (@ANI) October 18, 2026
इसे भी पढ़ें: Kolkata के Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार
बेलूर मठ और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में जाना था
शाह के पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें रविवार सुबह बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय जाना था। इसके बाद दिन में हावड़ा और कोलकाता में कई सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल होना था। उन्हें उत्तरी कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा में भी शामिल होना था। हालांकि, हादसे के बाद उन्होंने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
इसे भी पढ़ें: Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचेगी उच्चस्तरीय समिति
हादसे में 19 लोगों की मौत
कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आयोजकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के बराबर नहीं मानी जाने वाली गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया है।
