बंगाल में दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं इस दौरान महिलाएं अपने लुक और आउटफिट का खास ध्यान रखती हैं। वहीं सिर्फ बंगाल में नहीं बल्कि पूरे देश में दुर्गा पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के मौके पर महिलाएं अक्सर पारंपरिक बंगाली साड़ी पहनती हैं और खूबसूरत तरीके से तैयार होती हैं। ऐसे में आप भी इस बार की दुर्गा पूजा में अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए ट्रेंडी ज्वेलरी कैरी कर खुद के लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 9 ट्रेंडी ज्वेलरी पीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप पंडाल दर्शन के लिए जाते वक्त, मां दुर्गा का उत्सव मनाने और साथ ही किसी पारंपरिक कार्यक्रम में जाने के लिए कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Lipstick Shade Number याद रखने से दोबारा खरीदारी और Online Shopping होती है आसान
चोकर नेकलेस
आप रेड या बनारसी साड़ी के साथ कुंदन-पोलकी फिनिश वाला या एंटीक गोल्ड चोकर बेहद खूबसूरत लगेगा।
मदर ऑफ पर्ल या मोइसानाइट ज्वेलरी
आप लाल, गुलाबी या हल्के रंग की साड़ियों के साथ पर्ल या मोइसानाइट वर्क वाली ज्वेलरी कैरी करके स्टाइलिश और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
टेंपल ज्वेलरी
आप पारंपरिक गोल्ड सिल्क साड़ी के साथ पेंडेंट, हार या इंडियन टेंपल डिजाइन लुक की ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे आपको शाही लुक मिलेगा।
चांदबाली झुमके
मोतियों की लटकन वाले बड़े चांदबाली या क्लासिक झुमके पहन सकती हैं। यह बनारसी और डिजाइनर साड़ियों पर बेहद अच्छे लगते हैं।
मांग टीका
दुर्गा नवमी के दिन पूजा और खास दावत के लिए साड़ी के साथ मैचिंग मांग टीका कैरी कर सकती हैं। यह आपके पारंपरिक श्रृंगार को कंप्लीट लुक देता है।
नथ
बंगाली या पारंपरिक लुक पाने के लिए आप क्लासिक गोल नथ या महारानी स्टाइल नथ पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।
शंख-पोला या लाल-सफेद चूड़ियां
अपने लुक को खास बनाने के लिए आप बंगाल की पारंपरिक शंख-पोला या लाल – सफेद कांच की चूड़ियां और कंगन कैरी कर सकती हैं।
कॉकटेल रिंग
अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बड़ी और शाइनिंग स्टोन वाली कॉकटेल रिंग भी कैरी कर सकती हैं।
गजरा और कमरबंद
साड़ी के साथ बालों में ताजे फूलों का गजरा और पारंपरिक कमर बंद आपकी साड़ी लुक में चार चांद लगा देगा।
