नवरात्रि शुरु होते ही हर जगह गरबा और डांडिया नाइट के कार्यक्रम शुरु हो जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर में गरबा-डांडिया नाइट का काफी क्रेज देखा जाता है। इस समय लोग फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सज-धजकर गरबा खेलने और त्योहार का मजा लेने जाते हैं।
यदि आप इस नवरात्रि घर पर रहने के बजाय कहीं बाहर गरबा नाइट में जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में काफी ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।
इन जगहों पर शानदार डांडिया-गरबा के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कुछ जगहों पर फ्री एंट्री का ऑप्शन भी है। अगर आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से जगह और प्रोग्राम चूज करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होता है।
दिल्ली में गरबा नाइट 2026 की जगहें
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं-
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु में शानदार डांडिया नाइट आयोजित होने वाली है। इस बार आप अपनी लिस्ट में डांडिया रीबॉर्न 2026 को रख सकते हैं। आज आप 12 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे इस कार्यक्रम में शामिल हो जाए। अपने दोस्तों के साथ गरबा और डांडिया खेलें।
ग्रीन पार्क, एक्सटेंशन रोड, नई दिल्ली
ग्रीन पार्क मे विजया संगीत महाविद्यालय की तरफ से डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस
यहां पर गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम रग्बी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुछ कॉलेज ग्राउंड में होगा। आज आखिरी दिन है 12 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरु होगा।
दिल्ली में होने वाले दूसरे गरबा और डांडिया कार्यक्रम
असल में दिल्ली में कुछ और डांडियां नाइट के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, जहां आप जा सकते हैं-
रास डांडिया नाइट: 16 से 18 अक्टूबर, राजघाट गांधी दर्शन
ग्लोबल गरबा फेस्टिवल: 15 से 19 अक्टूबर, पुराना किला
पैसिफिक डांडिया नाइट्स: 16 से 18 अक्टूबर, पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन
गरबा वर्स 1.0: 17 और 18 अक्टूबर, पीतमपुरा
डांडिया नाइट 2026: 11 से 20 अक्टूबर, द्वारका
गुरुग्राम में गरबा नाइट 2026 की जगहें
अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं, तो आप इन जगहों पर दोस्तों के साथ गरबा और डांडिया नाइट में जा सकते हैं-
डांडिया रास: तारों के नीचे: 17 अक्टूबर, जिमखाना क्लब, सेक्टर 29
गरबा की रात 2.0: 17 अक्टूबर, वन 7 स्पोर्ट्स पार्क, बलियावास
सेवन बैरल डांडिया उत्सव: 14 अक्टूबर, गोल्फ कोर्स रोड
बॉलीवुड डांडिया रास: 17 अक्टूबर, पालम विहार
नोएडा में गरबा और डांडिया नाइट की जगहें
यदि आप नोएडा में रहते हैं, तो इन जगहों पर डांडिया और गरबा नाइट में जा सकते हैं-
डॉन टू डस्क डांडिया नाइट: 16 से 18 अक्टूबर, सेक्टर 104
डांडिया नाइट्स ताहिया: 11 से 19 अक्टूबर, हाजीपुर
द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट: 16 से 18 अक्टूबर, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर
डांडिया धमाल 2026 फीट सपना चौधरी: 16 से 18 अक्टूबर, इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर, सेक्टर 62
भव्य गरबा उत्सव: 17 और 18 अक्टूबर, सेक्टर 39
इकीगाई डांडिया नाइट्स: 17 और 18 अक्टूबर, इकीगाई फार्म, नगला नगली
डांडिया नाइट: 11 से 19 अक्टूबर, रूबरू, गार्डन गैलेरिया मॉल
गरबा नाइट में जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
अगर आप डांडिया और गरबा नाइट में जा रहे हैं, तो आप यह जरुरी बातें ध्यान रखें।
– सबसे पहले कार्यक्रम की सही तारीख और समय पहले जांत लें।
– फ्री एंट्री वाले कार्यक्रम में भी जाने से पहले आयोजक से नियमों की पुष्टि कर लें।
– टिकट वाले कार्यक्रम में बुकिंग और एंट्री संबंधित सभी शर्तें को एक बार पढ़ लें।
– आने-जाने और पार्किंग का इंतजाम पहले कर लें।
– गरबा खेलने के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
