इसे भी पढ़ें: ‘भारत सिर्फ अच्छा दोस्त ही नहीं, भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार भी है’, इजराइली मंत्री ने भारत को बताया खास
रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 92 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में मामूली सुधार के साथ 91.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.01 पर रहा।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र का महा-कीर्तिमान: 2 करोड़ छात्रों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर रचा विश्व रिकॉर्ड
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 417.68 अंक टूटकर 81,120.02 अंक पर जबकि निफ्टी 111.1 अंक फिसलकर 24,937.55 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,113.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
