यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती- 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार, परीक्षा जून 2026 में कराई जाएगी। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिस मंगलवार शाम जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून को आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन अलग-अलग 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड ने कहा- उम्मीदवार एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से uppbpb.gov.in वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है। 30 जनवरी तक चली आवेदन प्रक्रिया
भर्ती बोर्ड ने 32,679 कांस्टेबल और समकक्ष पदों के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चली थी। क्या है सिलेबस, कितने नंबरों की होगी परीक्षा?
लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। 2 घंटे में 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर एक सवाल 2 नंबर का होगा। नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है। न्यूनतम पासिंग मार्क्स यानी पास होने के न्यूनतम नंबर भी निर्धारित किए हैं। सिलेबस लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। फाइनल मेरिट में भी लिखित परीक्षा के नंबर जोड़े जाएंगे। हालांकि UPPRPB ने फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा पास करने के न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किए हैं। जनरल: 30 फीसदी (300 में से 90 नंबर)
EWS: 25 फीसदी (300 में से 75 नंबर)
OBC: 25 फीसदी (300 में से 75 नंबर)
SC/ST: 20 फीसदी (300 में से 60 नंबर) अब भर्ती के बारे में जानिए… 31 दिसंबर की शाम योगी सरकार ने 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इनमें सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल यानी SSF, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद शामिल थे। सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। जबकि PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी है। सात स्लाइड्स में देखिए कहां कितने पदों पर भर्ती होगी…
————— यह खबर भी पढ़िए:- ‘यूपी पुलिस मारे नहीं तो क्या गोली खाए’:पिस्तौल दी है, ट्रेनिंग मिली है; एनकाउंटर पर योगी का जवाब
‘अगर उस अपराधी के पास गोली चलाने की आजादी है तो हमने भी पुलिस को पिस्तौल दी है। उन्हें ट्रेनिंग ही इस बात की दी गई है कि अपराधी जिस भाषा में समझे, उस भाषा में समझाने का काम करे।’ ये बातें CM योगी ने मंगलवार को कहीं। वे लखनऊ में यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी थे। इस दौरान सरकार ने 11 कंपनियों के साथ MoU किया। इसके तहत मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं पर मिलकर शोध किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित:जून में तीन दिन होंगे लिखित एग्जाम; जानिए कैटेगरी वाइज पासिंग नंबर
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Related Posts
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
