प्रतिरूप फोटो
ANI
हमले में सोनू परशुराम झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। निरीक्षक ने बताया कि गुप्ता उस समय ठाणे के ओवाला इलाके में रहता था और घटना के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा।
पालघर जिले में 2016 के हत्या के एक मामले में विरार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विरार अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले सोनू अच्छेलाल गुप्ता (35) को कई महीनों की गहन जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
यहां 30 अक्टूबर 2016 को हुए एक विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले से संबंधित एक मामले में गुप्ता कथित रूप से शामिल था। इस हमले में सोनू परशुराम झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।
निरीक्षक ने बताया कि गुप्ता उस समय ठाणे के ओवाला इलाके में रहता था और घटना के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़