ANI
गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों को अपने हथियार और अन्य सरकारी सामान यहां संबंधित जिला पुलिस लाइन में जमा करने का निर्देश दिया गया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले महीने दिए गए आदेश के बाद बुधवार को कम से कम दो अधिकारियों सहित आठ पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं।
आरोपी पुलिसकर्मियों को अपने हथियार और अन्य सरकारी सामान यहां संबंधित जिला पुलिस लाइन में जमा करने का निर्देश दिया गया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़